Move to Jagran APP

प्रियंका निक को लेकर चल रही ख़बरों पर क्यों भड़के अर्जुन कपूर, जानिये

अर्जुन कपूर भी मलाइका अरोड़ा के साथ रिश्ते में हैं. जोकि उनसे 10 साल बड़ी हैं। दोनों को कुछ दिनों पहले इवेंट पर और एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था।

By Rahul soniEdited By: Published: Thu, 06 Dec 2018 05:04 PM (IST)Updated: Fri, 07 Dec 2018 06:20 AM (IST)
प्रियंका निक को लेकर चल रही ख़बरों पर क्यों भड़के अर्जुन कपूर, जानिये
प्रियंका निक को लेकर चल रही ख़बरों पर क्यों भड़के अर्जुन कपूर, जानिये

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड अभिनेता व गायक निक जोनास की शादी हो चुकी है और खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। इस बीच शादी को लेकर एक मैगजीन द्वारा छापे गए आर्टिकल को लेकर विवाद चल रहा है और अब प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट में अर्जुन कपूर आ गए हैं।

loksabha election banner

दरअसल, हॉलीवुड की एक प्रसिद्ध मैगजीन द्वारा प्रियंका चोपड़ा पर यह आरोप लगाया गया है कि उन्होंने निक जोनास को फंसा कर जबरन शादी की है। इस पर भड़के हुए अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर मैगजीन को जमकर लताड़ा है। उन्होंने लिखा है, 'मैं प्रियंका चोपड़ा को व्यक्तिगत तौर पर जानता हूं और मैं यह दावे के साथ कह सकता हूं कि प्रियंका चोपड़ा ने न तो निक जोनास का अपहरण किया है और ना ही उन्हें जबरन प्यार में धकेला है। न्यूयॉर्क की मैगजीन तुमने बहुत ही दुखी और अवसाद से ग्रसित, पूर्वाग्रही और नस्लवादी पत्रकार रखा हुआ है, जिसने दो लोगों के बारे में ऐसी बकवास बातें की है जो कि गलत है। सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों ने स्वेच्छा से शादी की है। आपका लेख बहुत ही भद्दा है और असभ्य है। 

गौरतलब है कि निक जोनास प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं और हॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय मैगजीन को यह पच नहीं रहा है कि बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस ने हॉलीवुड में आकर निक जोनास से शादी कर ली है। इस शादी को लेकर बात करें तो शादी भारतीय परंपरागत तरीके से भव्य अंदाज में की गई है। साथ ही क्रिश्चयन रीति-रिवाज से भी शादी हुई है। इस भव्य शादी का आयोजन जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुआ जिस पर इंटरनेशनल मीडिया कि निगाहें थी। बता दें कि, अर्जुन कपूर भी मलाइका अरोड़ा के साथ रिश्ते में हैं. जोकि उनसे 10 साल बड़ी हैं। दोनों को कुछ दिनों पहले इवेंट पर और एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था। 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 12: सुरभि राणा के कप्तान बनने से भड़क रहे हैं उनके फैन्स, जानें क्या-क्या कहा

यह भी पढ़ें: Box Office: रजनीकांत और अक्षय कुमार की 2.0 ने कर दिया ये कमाल, जानिये पूरी कमाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.