अर्जुन कपूर ने सोनम के बर्थडे पर शेयर की थ्रोबेक फोटो, पर खल रही इस बात की कमी
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन पर सेलेब्स उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस कड़ी में अर्जुन कपूर ने भी सोनम को बर्थडे विश कि
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन पर सेलेब्स उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस कड़ी में अर्जुन कपूर ने भी सोनम को बर्थडे विश किया है। साथ की एक्टर ने ये भी बताया है कि आज वो किसी चीज़ को मिस कर रहे हैं। अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर सोनम के साथ एक थ्रोबेक फोटो शेयर की है जिसमें वो उन्हें कस के गले लगाते नज़र आ रहे हैं।
फोटो में दिख रहा है कि अर्जुन और सोनम ने एक दूसरो के कस के गले लगा रखा है और दोनों ही काफी खुश हैं। फोटो शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा कि वो अपने पुराने दिनों को मिस कर रहे हैं। एक्टर ने लिखा, 'उन दिनों को मिस कर रहा हूं जब हम बेपरवाह होकर गले मिलते थे। लेकिन हमेशा याद रखना.. गले लगना चाहें न लगना.. पर हमें हमेशा तुम्हारे पीछे खड़ा हूं'।
करीना कपूर और स्वरा ने ऐसे किया विश :
करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर उनकी शादी के दौरान की एक फोटो शेयर की है जिसमें दोनों एक्ट्रेसेज़ एक दूसरे को गले लगाती दिख रही हैं। फोटो के साथ करीना ने लिखा, 'जिंदगीभर के दोस्त...हैप्पी बर्थडे ब्रेव गर्ल सोनम कपूर'। करीना की फोटो पर कमेंट करते हुए सोनम ने लिखा, 'लव यू मेरी बेबी... तुम बेस्टे हो'। वहीं स्वरा भास्कर ने सोनम के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'तुम सबसे शानदार, दयालु लोगों में से हो जिन्हें मैं जानती हूं। हमेशा खुश रहो और इसी तरह अपनी रौशनी बिखेरती रहो। मैंने तुमसे बहुत कुछ सीखा है। एक बेहतर इंसान बनना, एक अच्छा दोस्त बनना, ज्याद सभ्य और दयालु होना भी। ये फोटो 'रांझना' की शूटिंग के शुरुआती दिनों की है'।
आपको बता दें कि सोनम पिछले कुछ दिन से दिल्ली में थीं, लेकिन अपने जन्मदिन से एक दिन पहले ही वो मुंबई पहुंच गईं। जहां उन्होंने अपनी बहन, पति और परिवार के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट किया। अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज़ भी एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टास्टोरी पर शेयर की हैं।