विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अर्जुन कपूर ने फिल्म के सेट से पोस्ट की ये शानदार सेल्फी

By Monika SharmaEdited By:
Published: Wed, 14 Oct 2015 08:29 AM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2015 08:50 AM (IST)

अर्जुन कपूर और करीना कपूर खान ने आर बाल्कि की अगली फिल्म 'की एंड का' की शूटिंग काफी पहले ही ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अर्जुन कपूर और करीना कपूर खान ने आर बाल्कि की अगली फिल्म 'की एंड का' की शूटिंग काफी पहले ही शुरू कर दी थी। दोनों ने हाल ही में फिल्म के एक गाने की भी शूटिंग पूरी कर ली है।

शाहरुख के लिए दिलवाले के सेट पर सानिया लेकर पहुंची बिरयानी

इस गाने को बोस्को मार्टिस ने कोरियोग्राफ किया है।

अर्जुन ने ट्विटर पर एक सेल्फी पोस्ट की है जिसमें वो करीना, बोस्को, बाल्कि और बाकी को-आर्टिस्ट के साथ नजर आ रहे हैं।

इसके साथ उन्होंने ट्वीट किया, 'शूटिंग पूरी। टीम के साथ सेल्फी। बाल्कि सर, बेबो और बोस्को मार्टिस।'

इससे पहले अर्जुन ने इस गाने में इस्तेमाल अपने शूज की भी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था, 'मुझे मेरे डांसिंग शूज मिल गए हैं।'

आर बाल्कि के निर्देशन में बन रही 'की एंड का' एक लव स्टोरी है। फिल्म में करीना एक वर्किंग महिला के रोल में हैं जबकि अर्जुन उनके हाउस हसबैंड का रोल कर रहे हैं।

फिल्म में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी कैमियो कर रहे हैं।

कुणाल खेमू ने पत्नी सोहा के कहने पर की ये एडल्ट कॉमेडी फिल्म