Move to Jagran APP

मां को याद कर अर्जुन कपूर ने शेयर की खास तस्वीर, रणवीर सिंह ने किया ऐसा कमेंट

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की मां का निधन साल 2012 में कैंसर से निधन हो गया था।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 09:04 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2020 09:20 AM (IST)
मां को याद कर अर्जुन कपूर  ने शेयर की खास तस्वीर, रणवीर सिंह ने किया ऐसा कमेंट
मां को याद कर अर्जुन कपूर ने शेयर की खास तस्वीर, रणवीर सिंह ने किया ऐसा कमेंट

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इनदिनों अपनी आने वाली फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' को लेकर भी चर्चा में है। इस फिल्म में वह एक बार फिर परिणीति चोपड़ा के साथ काम करते नजर आएंगे। वहीं फिल्मों के आलवा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं जिसे उनके फैंस का​फी पसंद करते हैं। इसी बीच अर्जन कपूर की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अर्जुन के लिए ये तस्वीर बेहद ही खास है। उनकी इस तस्वीर पर फैंस के अलावा उनके बेस्टफ्रेंड रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया है।

loksabha election banner

 

View this post on Instagram

Same 2 Same 💕

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

एक्टर अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ पर्सनल लाइफ से जुड़े फैक्ट्स भी शेयर करते रहते हैं। अर्जुन अपनी मां के बेहद करीब थे। वह आज भी अपनी मां को काफी मिस करते हैं। हाल ही में अर्जुन ने अपनी मां के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर मं अर्जुन और उनकी मां मुस्कुराते नजर आ रही हैं। अर्जुन ने इस तस्वीर के कैप्शन में कहा है कि वे अपनी मां की तरह ही दिखते हैं। तस्वीर को शेयर करने के साथ ही अर्जुन ने कैप्शन में लिखा- ​'सेम टू सेम'। 

अर्जुन की इस तस्वीर को न सिर्फ फैंस बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी काफी पसंद कर रहे हैं। अबतक इस तस्वीर को लाखों लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं अर्जुन के बेस्टफ्रेंड रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया है। रणवीर सिंह ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा - 'आईला...'। रणवीर के अलावा उनके चाचा संजय कपूर, अदिति राव हैदरी और सिद्धांत चतुर्वेदी ने इस फोटो पर हार्ट इमोजी बनाई है। आपको बता दें कि साल 2012 में अर्जुन कपूर की मां का कैंसर से निधन हो गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.