Move to Jagran APP

Bollywood Stardom को लेकर बोले अर्जुन कपूर - इसे ज़्यादा गंभीरता से नहीं ले सकते

अब बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने भी इस पर अपने विचार रखे हैं। उनके हिसाब बॉलीवुड या फ़िल्म इंडस्ट्री ऐसी जगह है जहां आप स्टारडम को ज्यादा गंभीरता से नहीं ले सकते हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा-

By Rajat SinghEdited By: Published: Mon, 09 Nov 2020 09:14 AM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2020 09:14 AM (IST)
Bollywood Stardom को लेकर बोले अर्जुन कपूर - इसे ज़्यादा गंभीरता से नहीं ले सकते
अर्जुन कपूर ( फोटो इंस्टाग्राम से ली गई है। )

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में पिछले कुछ सयम से इस बात की खू़ब चर्चा हो रही है कि स्टारडम क्या है? ख़ास कर नेपोटिज़्म की बहस की बीच इन मुद्दे पर काफी बातें हो रही हैं। अब बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने भी इस पर अपने विचार रखे हैं। उनके हिसाब बॉलीवुड या फ़िल्म इंडस्ट्री ऐसी जगह है, जहां आप स्टारडम को ज्यादा गंभीरता से नहीं ले सकते हैं।

loksabha election banner

इश्क़जादे फ़िल्म से अपने लोगों को आकर्षित करने वाले अर्जुन को इंडस्ट्री में आठ साल हो गए हैं। उनके करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। इसको लेकर अर्जुन कपूर कहते हैं, 'मुझे लगता है कि आप स्टारडम को ज्यादा गंभीरता से नहीं ले सकते हैं। यह सिर्फ शुक्रवार से शुक्रवार रिलीज़ के बारे में है। एक ख़राब फ़िल्म आपको पीछे कर देती है, और एक हिट फ़िल्म आपको सुपस्टार के तौर पर प्रतिष्ठित कर देती है। ऐसे में आपको अपनी इस जगह को एंजॉय करना है और मजे करने हैं। और आप इस बात को सुनिश्चत करें कि इसमें आप लिप्त नहीं होंगे। इस बात को भी कि अच्छा काम करेंगे और उसे फॉरग्रांटेड नहीं लेंगे।'

अर्जुन कपूर ने हाल ही में अमेज़न प्राइम वीडियो की सुपरहीरो वेब सीरीज़ द ब्वॉयज़ को डब किया है। इसमें उन्होंने बेली बुचर नाम के किरदार को अपनी आवाज़ दी है। ओरिजिन में इस किरदार को कर्ल अरबन ने निभाया है। इसकी कहानी ऐसे ही कि जब सुपरहीरोज़ गलत राह पर निकल जाते हैं। वह बुरे लोगों के साथ मिल जाते हैं और अपनी शक्तियों का दुरपयोग करने लगते हैं।

बता दें, हाल ही में अर्जुन कपूर कोरोना वायरस के प्रकोप से बचकर बाहर आए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उस दौरान उनके मन में काफी गंदे ख्याल आते थे। हालांकि, उन्होंने उस दौर को काफी शानदार तरीके से मैनेज़ किया। अर्जुन कपूर अब अपनी अपकमिंग फ़िल्म भूत पुलिस की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिग के लिए बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडिस व अभिनेत्री यामी गौतम डलहौजी पहुंचे चुके हैं। वहीं, हाल ही में इस फ़िल्म का पहला पोस्टर भी जारी किया गया है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.