यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Arjun Kapoor on Boycott: बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड पर अर्जुन कपूर का रिएक्शन, बोले- लोगों को सबक सिखाना जरूरी
आपको बता दें कि अर्जुन कपूर से पहले ‘शक्तिमान‘ फेम मुकेश खन्ना भी आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा‘ ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Arjun Kapoor On Laal Singh Chaddha : फिल्मों को लेकर आजकल एक नया ट्रेंड चल पड़ा हैै। फिल्म रिलीज होती नहीं कि हर तरफ उसे बायकाॅट की खबरें सामने आने लगती हैं। कभी फिल्म के टाइटल को लेकर तो कभी उसकी कहानी को लेकर बवाल मचता रहता है। वहीं इन दिनों अब आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा‘ काफी विवादों में घिरी हुई है। ये फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादो में आ चुकी थी। अब लगातार सोशल मीडिया पर इस फिल्म को बायकाॅट किया जा रहा है। इस विवाद का पूरा असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ रहा है। इस पर लगातार स्टार्स के रिएक्शन आ रहे हैं। इसी बीच अब एक्टर अर्जुन कपूर ने भी अपना रिएक्शन दिया है।
बायकाॅट को लेकर अर्जुन ने कही ये बात
अर्जुन कपूर से बॉलीवुड हंगामा ने हाल ही में बॉलीवुड के बायकॉट पर सवाल किया। उनसे इंटरव्यू के दौरान पूछा गया, ‘इस मामले में चुप रहकर हमने बहुत बड़ी गलती की है। लोग अब इसका फायदा उठा रहे हैं। हमने ये सोचकर और भी बड़ी गलती करी की बस हमारा काम ही बोलेगा। इन सब मामलों में हमें अपने हाथ गंदे करने की जरूरत नहीं है, लेकिन ऐसा सोचना ही हमारे लिए गलत हो गया। हम इन सब चीजों को काफी बर्दाश्त कर चुके हैं। हमारा बर्दाश्त करना ही लोगों ने अपनी आदत बना ली है।‘
एक जुट होने का वक्त आ गया है
अर्जुन कपूर यहीं पर ही नहीं रूके। उन्होंने आगे कहा, ‘अब वक्त आ गया है कि पूरी इंडस्ट्री का एक साथ जुटकर इस बारे में बात करनी चाहिए। वो इन सभी बातों और सच्चाई से दूर हैं कि लोग इसके बारे में क्या सोचते हैं। हम जब अच्छी फिल्में करते हैं और वो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा करती हैं। अर्जुन कपूर ने इस तरह की कई और बातें अपने इंस्टरव्यू में कही। उनका सीधा मलतब ये है कि अब सबको बायकाॅट के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए।
