टू स्टेट्स में अर्जुन कपूर!
निर्माता-निर्देशक करण जौहर और साजिद नाडियावाला की फिल्म टू स्टेट्स के लिए आखिरकार हीरो फाइनल हो गया। सोमवार को फिल्म के लिए अर्जुन कपूर को साइन किया गया है। फिल्म लेखक चेतन भगत के उपन्यास टू स्टेट्स पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन करेंगे।
मुंबई। निर्माता-निर्देशक करण जौहर और साजिद नाडियावाला की फिल्म टू स्टेट्स के लिए आखिरकार हीरो फाइनल हो गया। सोमवार को फिल्म के लिए अर्जुन कपूर को साइन किया गया है। फिल्म लेखक चेतन भगत के उपन्यास टू स्टेट्स पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक अर्जुन फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगी और फिल्म की अभिनेत्री को अभी नहीं चुना गया है। साजिद ने फिल्म के लिए चेतन भगत से अधिकार ले लिए हैं। फिल्म के अभिनेता के लिए कई नाम की चर्चा हुई और आखिर में इमरान खान के नाम पर मोहर लगी। लेकिन तारीखों के चलते उनके लिए फिल्म मुश्किल हो गई और अंत में अर्जन कपूर को साइन कर लिया गया।
सूत्रों के मुताबिक फिल्म में अर्जुन दिल्ली के एक लड़के की भूमिका निभाएंगे जिसे एक दक्षिण भारतीय लड़की से प्यार हो जाता है। फिल्म की शूटिंग भी दिल्ली में होगी। निर्देशक अभिषेक वर्मन टू स्टेट्स से निर्देशन में अपनी पारी शुरू करेंगे। अनुभवी कला निर्देशक आर.वर्मन के बेटे हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर