Move to Jagran APP

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अब दशहरे पर कहेंगे 'नमस्ते इंग्लैंड', देखें नया पोस्टर

अर्जुन-परिणीति की ये दूसरी फ़िल्म है। दोनों ने इससे पहले इशक़ज़ादे में काम किया है, जो अर्जुन की पहली फ़िल्म थी, जबकि परिणीति के करियर की दूसरी।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sun, 22 Apr 2018 06:17 PM (IST)Updated: Thu, 26 Apr 2018 06:06 PM (IST)
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अब दशहरे पर कहेंगे 'नमस्ते इंग्लैंड', देखें नया पोस्टर
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अब दशहरे पर कहेंगे 'नमस्ते इंग्लैंड', देखें नया पोस्टर

मुंबई। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फ़िल्म नमस्ते इंग्लैंड की रिलीज़ डेट बदल दी गयी है। फ़िल्म अब दिसंबर के बजाए दशहरे पर रिलीज़ होगी। ये ख़बर तो अर्जुन और परिणीति पहले ही दे चुके थे। अब नया पोस्टर भी नई डेट के साथ रिलीज़ किया है। 

loksabha election banner

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने इसकी जानकारी ट्विटर के माध्यम से अपने फैंस को दी है। अर्जुन ने लिखा है- नई रिलीज़ डेट, नया पोस्टर। नमस्ते इंग्लैंड इस दशहरे पर रिलीज़ होगी। 

नमस्ते इंग्लैंड को विपुल शाह निर्देशित कर रहे हैं, जिनकी नमस्ते लंदन का ये सीक्वल है।' नमस्ते लंदन में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ़ ने मुख्य किरदार निभाये थे। फ़िल्म काफ़ी सफल रही थी और इसके बाद अक्षय-कटरीना की जोड़ी कई हिट फ़िल्मों में साथ आयी। अर्जुन-परिणीति की ये दूसरी फ़िल्म है। दोनों ने इससे पहले इशक़ज़ादे में काम किया है, जो अर्जुन की पहली फ़िल्म थी, जबकि परिणीति के करियर की दूसरी। अर्जुन और परिणीति ने पिछले दिनों दशहरा रिलीज़ की सूचना यहां दी थी। फ़िल्म पहले दिसंबर में रिलीज़ होने वाली थी। 

नमस्ते इंग्लैंड  पंजाब से इंग्लैंड गये दो युवाओं की कहानी है। इस फ़िल्म के अलावा अर्जुन और परिणीति संदीप और पिंकी फ़रार में भी साथ आ रहे हैं। फ़िल्म की शूटिंग अमृतसर और पटियाला समेत देश-विदेश की कई लोकेशंस पर हुई है। नमस्ते इंग्लैंड की टक्कर विद्युत जाम्वाल की जंगली से होगी, जो दशहरे पर रिलीज़ होने वाली है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.