अर्जुन कपूर ने बता ही दिया आख़िर संदीप के साथ कैसे होगी पिंकी फ़रार
अर्जुन कपूर की हाल में दो फिल्में आई हैं, जिनमें श्रद्धा कपूर के साथ आई उनकी फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड की ख़ूब तारीफ़ हुई।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म इश्क़जादे की जोड़ी यानि अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा एक बार फिर बड़े परदे पर जोड़ी बनाने जा रहे हैं। उनकी जल्द ही शुरू होने वाली फिल्म संदीप और पिंकी फ़रार बड़ी ही विचित्र कहानी होगी , जिसका कुछ ख़ुलासा अर्जुन कपूर ने कर दिया है।
मुंबई में एक कार्यक्रम में आये अर्जुन कपूर ने बताया कि वह जल्द निर्देशक दिबाकर बनर्जी की फिल्म संदीप और पिंकी की शूटिंग शुरू करनेवाले है। अर्जुन ने कहा “ इस समय मैं अपनी अगली फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' की तैयारी कर रहा हूं, जिसमें मेरे साथ परिणीति चोपड़ा भी हैं। यशराज की इस फिल्म की शूटिंग अगले 10 दिनों में शुरू होनेवाली है। फिल्म की शूटिंग उत्तर भारत में होगी और 2 महीने चलेगी. मैंने तो तीन महीने की तैयारी की है। यह बहुत ही अद्भुत और विचित्र कहानी है और इसलिए हम ज्यादा कुछ बता नहीं सकते । मैं इस समय इतना ही कह सकता हूँ। इस समय भारत और इंडिया की बात की जाती है। यह फिल्म भी उसी के बारे में है कि कैसे भारत और इंडिया के बीच में विरोधाभास है। पहले के भारत ने आज के इंडिया और उसके समाज पर क्या असर डाला है ये उसी से जुड़ी कहानी है .” अर्जुन और परिणीति सिर्फ इसी फिल्म में नहीं बल्कि विपुल शाह की नमस्ते कनाडा में भी नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।
यह भी पढ़ें:Box Office:गोलमाल अगेन को हफ़्ता वसूली में मिला इतना माल, जुड़वा 2 ख़तरे में
अर्जुन कपूर की हाल में दो फिल्में आई हैं, जिनमें श्रद्धा कपूर के साथ आई उनकी फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड की ख़ूब तारीफ़ हुई। वो अपने असल चाचा अनिल कपूर के साथ डबल रोल में फिल्म मुबारकां में भी नज़र आये थे।