Move to Jagran APP

अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा के रोमांटिक डिनर डेट का वीडियो हुआ लीक, यूजर ने कहा - 'आज ये अरबाज कर रहे होतो तो...'

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बीते काफी वक्त से अपने रिलेशनशिप को लेकर इंडस्ट्री में चर्चा में बनें हुए हैं। दोनों को अक्सर ही एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं। हाल ही में ये खूबसूरत कपल मालदीव में छुट्टियां मनाने पहुंचा था।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Tue, 07 Dec 2021 08:10 AM (IST)Updated: Tue, 07 Dec 2021 08:10 AM (IST)
अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा के रोमांटिक डिनर डेट का वीडियो हुआ लीक, यूजर ने कहा - 'आज ये अरबाज कर रहे होतो तो...'
Photo Credit : Arjun Kapoor Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Arjun Kapoor-Malaika Arora Photos & Videos :बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बीते काफी वक्त से अपने रिलेशनशिप को लेकर इंडस्ट्री में चर्चा में बनें हुए हैं। दोनों को अक्सर ही एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं। हाल ही में ये खूबसूरत कपल मालदीव में छुट्टियां मनाने पहुंचा था। इस दौरान दोनों ने कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो काफी वायरल हुई हैं। तस्वीरों में हमेशा की तरह ही मलाइका का बोल्ड अंदाज फैंस को देखने के मिला। लेकिन इसी बीच मलाइका एक वीडियो इंटरनेट पर देखते ही देखते वायरल हो गया है। इस वीडियो को देखकर हर कोई सरप्राइज है। यहां दखें वीडियो ...

loksabha election banner

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मलाइका अरोड़ा के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह मलाइका को सरप्राइज देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अर्जुन ने मलाइका के लिए एक रोमांटिक डिनर डेट का इंतजाम किया है। इस पूरी तैयारी को देखकर मलाइका खुशी से झूम उठती हैं। हालांकि वीडियो में सिर्फ मलाइका नजर आ रही हैं। अर्जुन ने समंदर के किनारे इस रोमांटिक डिनर डेट का पूरा इंतजाम किया है। इस दौरान मलाइका ग्रीन कलर का एक लॉन्ग गाउन पहना हुआ है। वहीं उस जगह का पूरा थीम काफी रोमांटिक नजर आ रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

आपको बता दें कि इससे पहले अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ मालदीव से एक और वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में दोनों स्विमिंग पूल में वर्कआउट करते दिख रहे थे। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों स्विमिंग पूल में पसीना बहा रहे हैं। इस दौरान मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर को हरा भी देती हैं। अर्जुन कपूर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'जब गर्लफ्रेंड आपके ट्रेनर से भी कठिन टास्कमास्टर हो। मैं अपने हॉलीडे पर भी वर्कआउट कर रहा हूं।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.