परिणीति चोपड़ा के साथ 'लिंक अप्स' की ख़बरों पर आख़िर बोल ही पड़े अर्जुन कपूर
अर्जुन ने कहा कि रणवीर और दीपिका तो बेहतरीन कलकार हैं ही लेकिन सबसे ज़्यादा उत्सुकता शाहिद कपूर के पद्मावती के किरदार को लेकर है।
मुंबई। क्या परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर के बीच 'लिंक-अप्स' की आ रही ख़बरें सही हैं। अर्जुन कपूर की माने तो हां क्योंकि अगले साल तो वो परिणीति के साथ ही नज़र आने वाले हैं। फिल्म इश्क़ज़ादे की इस जोड़ी को अब आप ' संदीप और पिंकी फ़रार ' और नमस्ते कनाडा में देख पाएंगे। अर्जुन कपूर ने इसको लेकर एक जोक मारा है।
अर्जुन ने कहा ' हम पहले तो संदीप और पिंकी में साथ रहेंगे , और उनके बाद आप संतुष्ट हों या ना हों हम फिर साथ नज़र आएंगे नमस्ते कनाडा में।तो ऐसे में मैं अगले साल के लिए परिणीति के साल लिंक-अप होने जा रहा हूँ। " संदीप और पिंकी फरार दो अलग अलग विचारधारा वाले समुदाय के लोगों से आये एक लड़के और लड़की की प्यार भरी कहानी है। अर्जुन ने बताया कि फिलहाल वो इस के लिए तैयारी कर रहे हैं और निर्देशक दिबाकर बनर्जी के साथ अपने किरदार को लेकर काम कर रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण ये भी हैं कि फिल्म वास्तविकता के करीब है।
यह भी पढ़ें: जब कृति सनोन को पड़ी थी जमकर डांट
इस मौके पर अर्जुन ने ये भी कहा कि वो संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को लेकर काफ़ी एक्साइटेड हैं। रणवीर और दीपिका तो बेहतरीन कलकार हैं ही लेकिन सबसे ज़्यादा उत्सुकता शाहिद कपूर के किरदार को लेकर है।