विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Arjun Kapoor के करियर की डूबती कश्ती का सहारा बनेंगी Kareena Kapoor? एक्टर ने दिया बड़ी फिल्म का हिंट

Published: Thu, 03 Apr 2025 01:53 PM (IST)

अर्जुन कपूर एक के बाद एक फिल्म कर रहे हैं लेकिन उनकी मूवीज बॉक्स ऑफिस पर बेअसर साबित हो रही ...और पढ़ें

अर्जुन कपूर-करीना कपूर करेंगे फिर से साथ में काम/फोटो- X Account
अर्जुन कपूर-करीना कपूर करेंगे फिर से साथ में काम/फोटो- X Account

HighLights

  1. करीना कपूर -अर्जुन की फिर दिखेगी जोड़ी
  2. क्या एक बार फिर हिट दे पाएंगे अर्जुन कपूर?
  3. लास्ट रिलीज हुई थी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप

जागरण न्यूजनेटवर्क, मुंबई। बॉलीवुड के इश्कजादे अर्जुन कपूर एक लंबे समय से बड़ी हिट के लिए तरस रहे हैं। उनकी बीते साल रिलीज हुई फिल्म 'सिंघम अगेन' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था, लेकिन ये एक मल्टीस्टारर फिल्म थी, जिसमें मुख्य अभिनेता अजय देवगन थे। फिल्म में अर्जुन को नेगेटिव भूमिका में काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में जिस तरह से उनके 'डेंजर लंका' के रोल को प्यार मिला था, उससे यही लगा था कि अभिनेता के करियर की गाड़ी एक बार फिर से ट्रैक पर लौट आई है। 

2025 में वह रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर  के साथ फिल्म 'मेरे हसबैंड की  बीवी' के साथ आए। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट भी नहीं निकाल पाई और एक बड़ी फ्लॉप हुई। अब एक बार फिर से अर्जुन कपूर के करियर में उम्मीद की किरण जागी है, क्योंकि उनकी जोड़ी बड़े पर्दे पर करीना कपूर खान के साथ नजर आ सकती है, जिसकी हिंट खुद 'गुंडे' एक्टर अर्जुन ने दी है। 

करीना कपूर के साथ इस मूवी में दिखेंगे अर्जुन कपूर? 

करीना कपूर खान और अर्जुन कपूर की जोड़ी साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'की एंड का' में नजर आई थी। फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। आर बाल्की के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी लोगों को बेहद पसंद आई थी, जिसमें लड़की और लड़के की इक्वालिटी को दिखाया गया है। मूवी में दर्शाया गया था कि कैसे एक मर्द घर चला सकता है और औरत ऑफिस संभाल सकती है। 

यह भी पढ़ें: Malaika Arora के बाद Arjun Kapoor को नए साथी की तलाश? फ्यूचर पार्टनर में ढूंढ रहे हैं ये क्वालिटी

ki and ka

अभिनेता अर्जुन कपूर ने फिल्म ‘की एंड का’ के नौ साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम पर करीना कपूर के साथ वाट्सएप चैट का एक वीडिया साझा किया है। इसमें की यानी करीना ने लिखा, ‘नौ साल हो गए। याद है लोग अचंभित हो गए थे, जब मैं ऑफिस जाती थी और तुम घर संभालते थे।’ इस पर का यानी अर्जुन लिखते हैं, ‘हां, हम ट्रेंड से आगे चल रहे थे, जहां पति खाना बनाता था और पत्नी स्टॉक में निवेश करती थी।’ इस पर की पूछती है, ‘क्या का साल 2025 में भी घर ऐसे ही संभाल पाएगा?’ इस पर का लिखता है, ‘हां अब मेरे पास सीक्रेट हथियार है। चैट जीपीटी से रेसिपी मिल जाती है, स्मार्ट कूकर खाना बना देता है।’ इस वीडियो के साथ ही अर्जुन ने लिखा की एंड का 2 के बारे में क्या ख्याल है।

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

सोशल मीडिया पर फैंस ने की ये गुजारिश 

की एंड का की वाट्सएप चैट को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, "बेबो और बाबा का कमबैक? ये बहुत ही अच्छी खबर है"। दूसरे यूजर ने लिखा, "और मैं ये मूवी बार-बार देखना चाहूंगी"। एक अन्य यूजर ने लिखा, "की एंड का को थिएटर में री-रिलीज करना चाहिए"। 

यह भी पढ़ें: Mere Husband Ki Biwi OTT Release: 2 बीवियों के कलेश में फंसे Arjun Kapoor, थिएटर से पहले नोट कर लें ओटीटी की डेट