Move to Jagran APP

Arjun Kapoor की दादी देखना चाहती हैं परपोते-पोती का मुंह, एक्टर बोले- नहीं कर सकता ये इच्छा पूरी

एक्टर अर्जुन कपूर जहां अपनी आने वाली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं वहीं अर्जुन के घर में उनकी दादी को इंतजार है अपने परपोते-पोती का। हालांकि अर्जुन ने उन्हें साफ मना कर दिया है उनका का कहना है कि वो दादी की यह इच्छा पूरी नहीं कर पाएंगे।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Published: Sat, 15 May 2021 07:04 AM (IST)Updated: Sat, 15 May 2021 07:04 AM (IST)
Arjun Kapoor की दादी देखना चाहती हैं परपोते-पोती का मुंह, एक्टर बोले- नहीं कर सकता ये इच्छा पूरी
image source: Arjun kapoor official instagram account

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्टर अर्जुन कपूर जहां अपनी आने वाली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं वहीं अर्जुन के घर में उनकी दादी को इंतजार है अपने परपोते-पोती का। हालांकि अर्जुन ने उन्हें साफ मना कर दिया है उनका का कहना है कि वो दादी की यह इच्छा पूरी नहीं कर पाएंगे। इसके लिए कपूर खानदान के दूसरे चिरागों के भरोपरपोते-पोतीसे हैं।आपको बता दें कि अर्जुन आजकल मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहें हैं और खबर है कि कपल ने शादी तक की प्लानिंग कर ली है।

loksabha election banner

अर्जुन कपूर ने SpotboyE से बातचीत में बताया, मेरी दादी की इच्छा पूरी करना बहुत मुश्किल है क्योंकि उन्हें परपोते-पोती चाहिए और मैं ये नहीं दे पाऊंगा। अब हम लोग कपूर खानदान के सारे शादीशुदा चिरागों से जल्द से जल्द उनकी ये इच्छा पूरी करने की उम्मीद कर रहे हैं। 

 
'सरदार का ग्रैंडसन'  में निभाया है पोते का रोल

अर्जुन कपूर का ये कॉमेंट उनकी फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' के बाद आया। इसमें उन्होंने आज्ञाकारी पोते का किरदार निभाया है, जो अपनी बीमार दादी की आखिरी इच्छी पूरी करने के लिए कई उतार-चढ़ाव झेलता है। फिल्म में दादी का रोल नीना गुप्ता ने निभाया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

मां की याद में कही ये बात

पिछले दिनों मदर्स डे पर अर्जुन ने काफी भावुक पोस्ट लिखी थी। साथ ही टीवी शो 'स्टार वर्सेस फूड' के एक एपिसोड के दौरान अर्जुन कपूर ने कहा- 'जब मेरे माता-पिता अलग हुए थे, मैं खाने में सुकून ढूंढने लगा था। मैं इससे एक तरीके से भावुक रूप से जुड़ गया था, इसलिए मैंने खाना शुरू कर दिया था, और तब मैं खाने को खूब एंजॉय करने लगा'। उन्होंने बताया कि 'एक प्वॉइंट के बाद जब आपको कोई रोकने वाला नहीं हो तो इसे छोड़ना मुश्किल हो जाता है। आपकी मां आपसे प्यार करती हैं लेकिन उन्हें लगता है कि बच्चा है और यही खाने की उम्र है'।

बॉलीवुड में पूरे किए 9 साल 

 अर्जुन कपूर ने फिल्म 'इशकजादे' से डेब्यू किया था। फिल्म 11 मई 2012 को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इसमें उनके साथ परिणीति चोपड़ा की मुख्य भूमिका थी। वहीं मोना कपूर का निधन मार्च 2012 में हुआ था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.