Move to Jagran APP

दादी ने शादी को लेकर कही ऐसी बात की अर्जुन कपूर को हो गया टेंशन

अर्जुन कपूर ने परिणीति चोपड़ा के साथ अपनी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड की शूटिंग पूरी की है।

By Rahul soniEdited By: Published: Fri, 29 Jun 2018 03:47 PM (IST)Updated: Mon, 02 Jul 2018 11:51 AM (IST)
दादी ने शादी को लेकर कही ऐसी बात की अर्जुन कपूर को हो गया टेंशन
दादी ने शादी को लेकर कही ऐसी बात की अर्जुन कपूर को हो गया टेंशन

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने हाल ही में कुछ दिन पहले 26 जून को अपने परिवार और दोस्तं के साथ जन्मदिन मनाया था। जन्मदिन था परिजनों ने उन्हें गिफ्ट भी दिए। एक गिफ्ट एेसा आया जिसके बाद अर्जुन परेशान हैं और टेंशन में आ गए हैं। यह गिफ्ट किसी और का नहीं बल्कि उनकी दादी निर्मल कपूर का है। 

loksabha election banner

जी हां, अर्जुन कपूर की दादी निर्मल कपूर ने अर्जुन से एेसी विश मांग ली है जिसको लेकर वे टेंशन में आ गए हैं। दरअसल, अर्जुन कपूर को उनके जन्मदिन पर उनकी दादी ने गिफ्ट में दिया है। इसके ऊपर उन्होंने लिखा कि, विद् लव दादी, जल्दी करो शादी। बस यह जो दादी ने लिखा तो अर्जुन परेशान हो गए। उन्होंने इस बारे में खुद ट्विटर पर पोस्ट शेयर की है। वे दादी के गिफ्ट की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखते हैं कि, जब आपकी दादी का दिया हुआ गिफ्ट एक घूस के साथ धमकी, आदेश और गुजारिश हो। 

आपको बता दें कि, अर्जुन कपूर ने इस बार अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ मनाया था। पिता बोनी कपूर के साथ उनकी तीनों बहनें अंशुला कपूर, जाह्नवी कपूर और ख़ुशी कपूर उनके साथ थे। 26 जून 1985 को मुंबई में पिता बोनी कपूर और मां मोना शूरी कपूर के घर जन्में अर्जुन कपूर ने इस साल अपना 33 वां जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन पर पूरा परिवार बेहद खुश नज़र आया था। इस मौके पर खास बात यह रही कि उनकी बहन जाह्नवी कपूर ने भैया अर्जुन कपूर को बड़े ही इमोशनल अंदाज़ में बर्थडे की शुभकामनाएं दीं थी। जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि, आप हमारी ताकत हैं, लव यू , हैप्पी बर्थडे अर्जुन भैया। इसके साथ जाह्नवी ने अंशुला और खुशी के साथ अर्जुन कपूर की एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें इन सभी भाई-बहनों की जबरदस्त केमिस्ट्री साफ देखी जा सकती है। फिल्मों की बात करें तो, हाल ही में अर्जुन कपूर ने परिणीति चोपड़ा के साथ अपनी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड की शूटिंग पूरी की है। उसके बाद उनकी आने वाली फिल्मों में संदीप और पिंकी फरार का नाम भी शामिल है, जिसमें वो एक बार फिर परिणीति चोपड़ा के साथ ही नज़र आने वाले हैं। इससे पहले परिणीति और अर्जुन फिल्म इश्कजादे में नज़र आए थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.