Move to Jagran APP

मालदीव में आईसक्रीम खाते हुए अर्जुन कपूर ने की ये शरारत तो मलाइका को आया प्यार, देखें फिर एक्ट्रेस ने क्या किया!

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा मलदीव वेकेशन से वापस आ गए हैं लेकिन वेकेशन की खुमारी दोनों के सिर से अभी तक उतरी नहीं है। दोनों अब भी वेकेशन की फोटो शेयर कर अपनी यादें ताज़ा कर रहे हैं।

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Wed, 08 Dec 2021 01:00 PM (IST)Updated: Wed, 08 Dec 2021 01:00 PM (IST)
मालदीव में आईसक्रीम खाते हुए अर्जुन कपूर ने की ये शरारत तो मलाइका को आया प्यार, देखें फिर एक्ट्रेस ने क्या किया!
Photo Credit - Malaika Arora Insta Account Photo

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा मलदीव वेकेशन से वापस आ गए हैं, लेकिन वेकेशन की खुमारी दोनों के सिर से अभी तक उतरी नहीं है। दोनों अब भी वेकेशन की फोटो शेयर कर अपनी यादें ताज़ा कर रहे हैं और इनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहे हैं। हाल ही में अर्जुन ने फिर से अपने इंस्टाग्राम पर एक स्वीट सा वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कुछ शरारत करते दिख रहे हैं। हालांकि इस वीडियो में मलाइका नज़र नहीं आ रही हैं, लेकिन उनकी मौजूदगी अर्जुन के चश्मे में कैद हुई है।

loksabha election banner

वीडियो में दिख रहा है अर्जुन कपूर एक रोड के किनारे आईस्क्रीम खा रहे हैं। अर्जुन बड़े मज़े से आईस्क्रीम खा रहे होते हैं तभी वो उनकी मूंछों पर लग जाती है और एक्टर को इस बात का एहसास नहीं होता। मलाइका उन्हें टोकती हैं तब वो अपनी मूंछों से आईस्क्रीम साफ करते हैं। इसके बाद अर्जुन को शरारत सूझती है और वो जानबूझकर अपनी नाक पर आईस्क्रीम लगा लेते हैं। फिर मलाइका अपनी ऊंगली से उनकी आइस्क्रीम साफ करती हैं। दोनो का ये वीडियो काफी स्वीट है। देखें वीडियो।

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

अर्जुन ने लेडी लव के साथ किया रोमांटिक डिनर : इससे पहले अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने मलाइका के लिए रोमांटिक डिनर डेट का इंतज़ाम किया हुआ था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अर्जुन ने मलाइका के लिए कितना रोमांटिक डिनर डेट प्लान किया है। इस पूरी तैयारी को देखकर मलाइका खुश नज़र आ रही हैं। हालांकि वीडियो में सिर्फ मलाइका  ही दिख रही रही हैं, ज़ाहिर है अर्जुन उनका वीडियो शूट कर रहे हैं। इस दौरान मलाइका ग्रीन कलर का एक लॉन्ग गाउन पहना हुआ था। वहीं उस जगह का पूरा थीम काफी रोमांटिक नजर आ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.