शाहरुख खान की वजह से अर्जुन कपूर ने किया खास दोस्त रणवीर सिंह को ट्रोल, कही ऐसी बात
रणवीर की फिल्म 83 की बात करें तो हाल ही में इस फिल्म से कपिल देव की पत्नी रोमी देव के लुक में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इनदिनों अपनी आने वाली फिल्म '83' की शूटिंग में बिजी हैं। आए दिन इस फिल्म को लेकर नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। ये फिल्म क्रिकेटर कपिल देव के जीवन पर आधारित बायोपिक है। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव के दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं। इसी बी रणवीर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी है। इस तस्वीर को लेकर रणवीर के खास दोस्त अर्जुन कपूर ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया। आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या है उस तस्वीर में...
View this post on Instagram
रणवीर सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में अपने हाथों को पूरा फैला कर खुले आसमान के नीचे सूरज की किरणों को इंज्वॉय करते नजर आ रहे हैं। उनकी तस्वीर में रणवीर, शाहरुख खान का पोज़ करते नजर आ रहे हैं। रणवीर की यह फोटो देखकर उनके को-स्टार और खास दोस्त अर्जुन कपूर को शाहरुख खान की ही फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का एक सीन याद आ जाता है। या यूं कहिए कि उन्हें रोमांटिक गाना 'सूरज हुआ मद्धम' का शाहरुख खान द्वारा किया गया पोज़ याद आ जाता है।
बस फिर क्या था अर्जुन कपूर ने रणवीर की इस तस्वीर पर मजाकिया अंदाज में कमेंट कर दिया। उन्होंने रणवीर की फोटो पर लिखा, 'सूरज हुआ मद्धम, बाबा जलने लगा। आसमान ये हाय रानो की स्माइल से पिघलने लगा।' वहीं, एक्ट्रेस ऋचा चढ्डा रणवीर को ‘बीबा मुंडा’ कहती हैं। और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा उनकी फोटो पर हार्ट इमोजी बनाते हैं।
रणवीर की फिल्म '83' की बात करें तो हाल ही में इस फिल्म से कपिल देव की पत्नी रोमी देव का लुक सामने आया है। इस फिल्म में रोमी देव के किरदार में रणवीर सिंह की पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। '83' में दीपिका के लुक को काफी पसंद किया गया है। वह इस फिल्म में काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं। वहीं फैंस को एक बार फिर से दीपिका और रणवीर को जोड़ी को पर्दे पर देखने को मौका मिलेगा।