Move to Jagran APP

अर्जुन कपूर को बहनों ने किया खास अंदाज में बर्थडे विश, जान्हवी कपूर ने अभिनेता को बताया 'सबसे अच्छा भाई'

ना केवल मलाइका ने बल्कि इस दिन को अर्जुन कपूर की बहनों ने भी उनके लिए खास बनाया। अर्जुन की चारों बहनों जान्हवी कपूर खुशी कपूर सोनम कपूर अंशुला कपूर ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Sat, 26 Jun 2021 09:08 PM (IST)Updated: Sun, 27 Jun 2021 07:08 AM (IST)
अर्जुन कपूर को बहनों ने किया खास अंदाज में बर्थडे विश, जान्हवी कपूर ने अभिनेता को बताया 'सबसे अच्छा भाई'
अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, अंशुला कपूर, सोनम कपूर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। अर्जुन कपूर के बर्थडे के खास मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने उन्हें खास अंदाज में विश किया। ना केवल मलाइका ने बल्कि इस दिन को अर्जुन कपूर की बहनों ने भी उनके लिए खास बनाया। अर्जुन की चारों बहनों जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, सोनम कपूर, अंशुला कपूर ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है।

loksabha election banner

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अभिनेता के साथ बचपन की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों भाई- बहन बेहद क्यूट लग रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए अंशुला ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी जिंदगी के सबसे अच्छे आदमी जिन्हें मैं जानती हूं। हैप्पी बर्थडे भाई। आप मेरा घर हैं। हमेशा जिंदगीभर के लिए। लव यू'

 

View this post on Instagram

A post shared by Anshula Kapoor (@anshulakapoor)

वहीं जान्हवी कपूर ने भी भाई अर्जुन कपूर को बर्थडे विश किया है। जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अर्जुन कपूर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'अर्जुन कपूर ये आपका जन्मदिन है और आपका साल भी है। शुक्रिया मुझे इतनी जल्दी समझाने के लिए कि एक बाई का होना कितना मजेदार होता है। हमेशा ज्ञान देने के लिए शुक्रिया लेकिन उससे भी ज्यादा खाने की पोस्ट्स और रियलिटी चैक के लिए धन्यवाद। लव यू, मजे करो।'

जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर ने भी अपने भाई अर्जुन कपूर को बर्थडे विश किया है। खुशी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन कपूर के साथ की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे अर्जुन कपूर'।

वहीं अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी भाई अर्जुन कपूर को बथडे विश किया है। सोनम कपूर ने अर्जुन कपूर की कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, 'मेरे प्यारे अर्जुन। हैप्पी हैप्पी बर्थडे। मुझे आपको दयालु, निस्वार्थ और सबसे अधिक देखभाल करने वाले व्यक्ति के रूप में देखकर बहुत गर्व हो रहा है। यहां आपके साथ और भी सुखद यादें और खुशी के पल हैं।'

 

View this post on Instagram

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.