Move to Jagran APP

Arjun and Malaika Wedding: इस साल के अंत में शादी कर सकते हैं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा? जानिए कपल्स का प्लान

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे वक्त से अपने एक-दूसरे के डेट कर रहे हैं। अब दोनों ने अपने इस रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाने का मन बनाते हुए शादी करने का फैसला कर लिया है। मलाइका और अर्जुन साल के अंत नवंबर दिसंबर में शादी कर सकते हैं।

By Nitin YadavEdited By: Published: Wed, 18 May 2022 03:58 PM (IST)Updated: Wed, 18 May 2022 03:58 PM (IST)
Arjun and Malaika Wedding: इस साल के अंत में शादी कर सकते हैं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा? जानिए कपल्स का प्लान
Arjun Kapoor and Malaika Arora may get married at end of this year?.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा काफी लंबे वक्त से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे के डेट कर रहे हैं और अक्सर अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। अब उनकी शादी को लेकर जानकारी सामने आ रही हैं कि दोनों इस साल के अंत में शादी के बंधन में बंधन सकते हैं।

loksabha election banner

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि, अर्जुन और मलाइका एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह से डूबे हुए हैं।

अब उन्होंने शादी का फैसला करके अपने रिश्ते को एक कदम और आगे बढ़ाने का फैसला किया है। ये कपल सर्दियों के मौसम में मुंबई में शादी रचा सकता है, क्योंकि मालाइका और अर्जुन को सर्दियों का मौसम खूब पसंद है। इसी वजह से उन्होंने नवंबर या दिसंबर में शादी की तारीख तय करने और दोस्तों, परिवार के बीच एक इंटीमेट शादी रचाने का फैसला किया है।

वहीं, रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से ये भी बताया है कि, अर्जुन और मलाइका सादगी में विश्वास करते हैं और इस लिए वो अपनी शादी के रजिस्ट्रेशन के बाद पार्टी का आयोजन करेंगे। इस पार्टी में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

सूत्रों का कहाना है कि, मालइका और अर्जुन की शादी में दोनों परिवार के सदस्यों के अलावा पूरी कपूर फैमिली के शामिल होने की उम्मीद है, क्योंकि करीना कपूर खान मालइका की बेहद करीबी दोस्त हैं। कपूर फैमिली के अलावा कुछ चुनिंदा दोस्तों के भी शामिल होने की उम्मीद है।

अर्जुन कपूर ने दी प्रतिक्रिया

वहीं, शादी की इन अफवाहों के बीच अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट साझा कर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, कैसे हर कोई मेरी लाइफ के बारे में, मुझसे ज्यादा जानता है। 

Arjun

निजी जीवन को लेकर किया खुलासा

हाल ही में एक्ट्रेस ने एक अंग्रेजी वेब साइट को दिए इंटरव्यू में अपने निजी जीवन को लेकर कई बाते की थी।मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपने फ्यूचर प्लान के बारे में बात करते हुए कहा, 'सबसे जरूरी बात यह है कि अगर हम जानते हैं कि हमारा एक साथ भविष्य चाहते हैं। यदि आप ऐसे रिश्ते में हैं जहां आप अभी भी चीजों को समझ रहे हैं और कह रहे हैं, 'ओह, मुझे नहीं पता' ... लेकिन यह वह जगह नहीं है, जहां मैं अपने रिश्ते में खड़ी हूं। यह मेरे लिए खास और जरूरी है।’


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.