Move to Jagran APP

भीड़ में रूमर्ड गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को संभालते दिखें अर्जुन कपूर, वीडियो देख लोग कर रहे हैं ऐसे भद्दे कमेंट्स

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का वीडियो बॉलीवुड के फेमस फोटोग्राफर विरल ​भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मलाइका पिंक कलर की साड़ी में बेहद ही हॉट नजर आ रही हैं। वहीं अर्जुन ने ब्लैक कुर्ता पहना हुआ था।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Fri, 05 Nov 2021 09:24 AM (IST)Updated: Fri, 05 Nov 2021 09:24 AM (IST)
भीड़ में रूमर्ड गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को संभालते दिखें अर्जुन कपूर, वीडियो देख लोग कर रहे हैं ऐसे भद्दे कमेंट्स
Photo Credit : viralbhayani Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। कल यानी गुरुवार को पूरी दुनिया में दिवाली की धूम देखने के मिली है। वहीं बॉलीवुड में भी दिवाली को खूब धूमधाम से मनाया गया। कई स्टार्स ने अपने घर पर दिवाली पार्टी रखी जिसमें बॉलीवुड स्टार्स का जमकर जमवाड़ देखने को मिला। ऐसे में इस साल दिवाली के खास मौके पर एक्टर अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता ने अपने घर पर दिवाली की पार्टी रखी। इस पोर्टी में बॉलीवुड के कई स्टार्स नजर आए। अनिल के घर पर परिवार के भी सभी सदस्य मौजूद है। लेकिन अनिल की इस दिवाली पार्टी में सबसे ज्यादा लाइम लाइट अगर किसी ने लूटी तो वो थे अर्जुन कपूर और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने। इस मौके पर अर्जुन, मलाइका को पूरी तरह से संभालते नजर आए। अर्जुन और मलाइका का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां देखें वीडियो...

loksabha election banner

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का वायरल हो रहा वीडियो बॉलीवुड के फेमस फोटोग्राफर विरल ​भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मलाइका पिंक कलर की साड़ी में बेहद ही हॉट नजर आ रही हैं। वहीं अर्जुन ने ब्लैक कुर्ता पहना हुआ था। इस दौरान अर्जुन मीडिया की भीड़ से मलाइका को संभालते नजर आए। वह मलाइका का हाथ थामें उन्हें बचाते दिख रहे हैं। वहीं अर्जुन, मलाइका का ये वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वयरल हो रहा है। अर्जुन, मलाइका के इस वीडियो को देखकर जहां कई यूजर्स उन्हें एक साथ पसंद कर रहे हैं। तो कई उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आपको बता कि इस अनिल कपूर की इस दिवाली पार्टी में अर्जुन, मलाइका के अलावा बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ पहुंचे थे। इस दौरान जाह्नवी ग्रीन कलर की साड़ी और खुशी पिंक कलर के लहंगे में नजर आईं। दोनों बहनें ही खूबसूरती के मामले में एक दूसरे को टक्कर देती नजर आईं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.