Move to Jagran APP

क्या अर्जुन कपूर के साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं जाह्नवी कपूर? भाई-बहन के वीडियो से छिड़ी चर्चा

अर्जुन और जाह्नवी के बीच भाई-बहन का यह ख़ूबसूरत रिश्ता अब किसी प्रोजेक्ट में भी दिखायी दे सकता है। हालांकि अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है लेकिन अर्जुन और जाह्नवी ने एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जिससे इनके साथ आने की चर्चा छिड़ गयी है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 02 Jul 2021 10:19 PM (IST)Updated: Sat, 03 Jul 2021 07:15 AM (IST)
क्या अर्जुन कपूर के साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं जाह्नवी कपूर? भाई-बहन के वीडियो से छिड़ी चर्चा
Arjun Kapoor with Janhvi Kapoor in old photo. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। श्रीदेवी के निधन के बाद से अर्जुन कपूर अपनी हाफ़ सिस्टर जाह्नवी कपूर और ख़ुशी कपूर के काफ़ी क़रीब आये हैं। बड़े भाई की तरह अर्जुन हमेशा उनके साथ खड़े नज़र आते हैं। वहीं, जाह्नवी और ख़ुशी भी अर्जुन के साथ ख़ुश नज़र आती हैं।

loksabha election banner

अर्जुन और जाह्नवी के बीच भाई-बहन का यह ख़ूबसूरत रिश्ता अब किसी प्रोजेक्ट में भी दिखायी दे सकता है। हालांकि, अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन अर्जुन और जाह्नवी ने एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है, जिससे इनके साथ आने की चर्चा छिड़ गयी है।

जाह्नवी ने यह वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट किया है, जो एक बूमरैंग वीडियो है। अर्जुन और जाह्नवी दोनों इस वीडियो में उछलते-कूदते दिखायी दे रहे हैं। वीडियो के साथ जाह्नवी ने लिखा है- जल्द आ रहा है... कुछ ख़ास। अर्जुन और जाह्नवी के इस वीडियो से इनके फैंस काफ़ी उत्साहित होंगे।

अगर जाह्नवी के फ़िल्मी करियर की बात करें तो उनकी फ़िल्म रूही 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। जाह्नवी के फ़िल्मी करियर की यह दूसरी फ़िल्म थी, जो बड़े पर्दे पर आयी। इस हॉरर-कॉमेडी फ़िल्म में जाह्नवी ने एक प्रेतात्मा के कब्ज़े वाली लड़की का रोल निभाया था। फ़िल्म में राजकुमार राव और वरुण शर्मा जाह्नवी के अपोज़िट थे।

जाह्नवी ने अपना फ़िल्म करियर 2018 में आयी धड़क से शुरू किया था। उनकी दूसरी फ़िल्म गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल थी, जो कोरोना वायरस पैनडेमिक की वजह से सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं हो सकी थी। यह फ़िल्म नेटफ्लिक्स पर आयी थी। जाह्नवी ने गुड लक जेरी की शूटिंग पूरी कर ली है। दोस्ताना 2 की शूटिंग चल रही है। इस फ़िल्म में कर्तिक आर्यन लीड रोल में थे, जो अब फ़िल्म से बाहर हो चुक हैं। 

वहीं, अर्जुन की बात करें तो इस साल उनकी दो फ़िल्में संदीप और पिंकी फ़रार और सरदार का ग्रैंडसन रिलीज़ हुई थीं। सरदार का ग्रैंडसन नेटफ्लिक्स पर सीधे रिलीज़ हुई थी, जबकि संदीप और पिंकी फ़रार सिनेमाघरों में आयी थी, मगर चली नहीं। इसके बाद यह फ़िल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर आ चुकी है। फ़िलहाल अर्जुन की आने वाली फ़िल्में भूत पुलिस और एक विलेन रिटर्न्स हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.