Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    The Lady Killer Trailer Out: रोमांस और दुश्मनी का तड़का है अर्जुन और भूमि की फिल्म 'द लेडी किलर' का ट्रेलर

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 29 Oct 2023 09:50 PM (IST)

    The Lady Killer Trailer Out लंबे इंतजार के बाद अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) द लेडी किलर (The Lady Killer) का ट्रेलर आज रिलीज हो ही गया। दर्शकों को ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। पर्दे पर अर्जुन और भूमि की जोड़ी पहली बार नजर आएगी।

    Hero Image
    द लेडी किलर ट्रेलर रिलीज (Photo X)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। The Lady Killer Trailer Out: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) अपनी आने वाली फिल्म 'द लेडी किलर'  (The Lady Killer) को लेकर काफी समय से सुर्खियों में थे।

    इस बीच में खबर आई की ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। रविवार यानी 29 अक्टूबर को फिल्म मेकर्स ने फैंस का सरप्राइज दिया और 'द लेडी किलर'  (The Lady Killer) का ट्रेलर रिलीज किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'द लेडी किलर'  का शानदार ट्रेलर रिलीज

    2 मिनट 23 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत अर्जुन कपूर से होती है। जो कहते है कि लगता है कोई ऊपर बैठा है और सिर्फ मुझपर ही नजर गड़ाए हुए है। फिल्म में अर्जुन एक नए शहर में रहने जाते हैं। जहां उनकी मुलाकात भूमि पेडनेकर से होती है और काफी खतरनाक लड़की होती है, जिसकी जिंदगी में सिर्फ और सिर्फ मिस्ट्री होती है।

    यह भी पढ़ें- Malaika And Arjun Dance: गर्लफ्रेंड मलाइका संग अर्जुन कपूर ने किया ‘होंठ रसीले’ गाने पर डांस, वायरल हुआ वीडियो

    दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगते है और काफी करीब आते हैं। इस बीच अर्जुन को पता चलता है कि भूमि का किसी महाराज से अवैध संबंध भी है। बस फिर क्या यहां से ये फिल्म की कहानी का नया मोड़ शुरू होता है। दर्शकों ट्रेलर काफी पसंद आ रहे है।  

    इस दिन रिलीज होगी फिल्म

    यह भी पढ़ें- Salman Khan और Arjun Kapoor के बीच सालों की दुश्मनी हुई खत्म? इस पोस्ट ने दिया हिंट

    पहली बार अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की जोड़ी पर्दे पर नजर आने वाली हैं।  इस फिल्म को अजय बहल ने निर्देशित किया है। यह पर्दे पर 3 नवंबर को रिलीज होने वाली है।