अर्जुन रामपाल को इस डैडी पर है पूरा भरोसा
फिल्म 'डैडी' 8 सितंबर को रिलीज़ हो रही है। फिल्म का निर्देशन अाशिम अहलुवालिया ने किया है।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल ने मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में अपनी नई फिल्म 'डैडी' के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें भरोसा है कि उनकी फिल्म सभी की आशाओं पर खरी उतरेगी।
अर्जुन रामपाल कहते है, 'मैं अपनी फिल्म के बारे में क्या बताऊं। फिल्म 8 सितंबर को रिलीज़ हो रही है। सभी ने बहुत मेहनत की है। यह एक रिएलिस्टिक फिल्म है अरुण गवली के जीवन पर और उनके जीवन में बहुत मसाला है तो मुझे लगता है बहुत मनोरंजक फिल्म है। मुझे भरोसा है कि जो भी आशा है लोगों को हमारी फिल्म से हम उन पर खरे साबित हों।' आपको बता दें कि, अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म 'डैडी' मुंबई के डॉन अरुण गवली पर आधारित है। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल ने अरुण गवली की भूमिका निभाई है। इस भूमिका को निभाने के लिए उन्होंने अरुण गवली से मुलाकात भी की थी। फिल्म का निर्माण भी अर्जुन रामपाल ने ही किया है।
यह भी पढ़ें: सिंघम का बेटा मॉम काजोल का हाथ थामे दिया दिखाई, देखें तस्वीरें
इस फिल्म के बारे में आगे बताते हुए अर्जुन रामपाल कहते हैं कि जैसा फिल्म की टैगलाइन कहती है कि यह वही डॉन है जो मुंबई या देश छोड़ कर भागा नहीं है। फिल्म 'डैडी' 8 सितंबर को रिलीज़ हो रही है। फिल्म का निर्देशन आशिम अहलुवालिया ने किया है।