Arijit Singh की मां की बिगड़ी तबीयत, कोलकाता के अस्पताल में भर्ती, A- ब्लड डोनर की है जरूरत
स्वास्तिका मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अरिजीत सिंह की मां को लेकर जानकारी पोस्ट की है। उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए फैंस को बताया कि फिलहाल सिंगर की मां की तबीयत को लेकर और ज्यादा जानकारी नहीं है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलिवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस सिंगर अरिजीत सिंह के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही हैं। अरिजीत की मां की तबीयत काफी बिगड़ गई हैं। वह इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें ब्लड डोनर की जरूरत है। अरिजीत की मां को लेकर 'दिल बेचारा' और 'पाताल लोक' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर जानाकरी दी है।
एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि अरिजीत की मां को ब्लड डोनर की जरूरत है। स्वास्तिका ने गुरुवार सुबह 10:07 बजे ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा है, 'सिंगर अरिजीत सिंह की मां की तबीयत खराब है और उन्हें A- ब्लड की जरूरत है।' इस पोस्ट के साथ ही स्वास्तिका ने ये भी जानाकरी दी कि अरिजीत की मां कोलकाता के AMRI, ढाकुरिया अस्पताल में भर्ती हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि ब्लड डोनर पुरुष ही होना चाहिए।
ट्विटर पर ही नहीं स्वास्तिका मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अरिजीत सिंह की मां को लेकर जानकारी पोस्ट की है। उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए फैंस को बताया कि फिलहाल सिंगर की मां की तबीयत को लेकर और ज्यादा जानकारी नहीं है। इस बारे में जैसे ही कोई जानकारी मिलती है, इस खबर को अपडेट किया जाएगा।
अरिजीत सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो प्लेबैक सिंगिंग से पहले वह रियलिटी शोज में हिस्सा लिया करते थे। इसी दौरान 2005 में उन्हें एक रियलिटी शो, ‘फेम गुरुकुल’ में हिस्सा लिया। आपको बता दें कि अरिजीत ने अपने करियर में एक नहीं बल्कि कई सुपरहिट गानें दिए हैं। वह अपनी शानदार आवाज और गानों के चलते करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करते हैं।
सिंगर न सिर्फ अपने प्रोफेशनल लाइफ बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। अरिजीत की मैरिड लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही है। उनकी पहली शादी रूपरेखा बनर्जी के साथ हुई थीं लेकिन ये शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सकी और उनका तलाक हो गया। इसे बाद उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त और एक बच्चे की मां कोयल रॉय से की।