विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Arijit Singh Birthday: रियलिटी शो में रिजेक्शन से गाना डिब्बा बंद होने तक, अरिजीत सिंह यूं बने म्यूजिक सेंसेशन

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Mon, 24 Apr 2023 03:02 PM (IST)Updated: Tue, 25 Apr 2023 09:21 AM (IST)

Happy Birthday Arijit Singh बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह ने अब तक कई सुपरहिट गाने गाए हैं। सिंगर ने ...और पढ़ें

Bollywood Playback Singer Arijit Singh Birthday, Twitter
Bollywood Playback Singer Arijit Singh Birthday, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday Arijit Singh:  'केसरिया', 'चन्ना मेरेया', 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'तुम ही हो' जैसे तमाम गानों को सुरों में पिरोने वाले अरिजीत सिंह 25 अप्रैल को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। अरिजीत आज के दौर के टॉप सिंगर्स में शुमार हैं। उनके गाए गाने रिलीज होते ही चार्टबस्टर की लिस्ट में शामिल हो जाते है।

नेशनल अवॉर्ड विनर अरिजीत

पिछले कुछ सालों में उन्होंने कई सुपरहिट गाने दिए हैं। रोमांटिक और इमोशनल सॉन्ग के लिए अरिजीत सिंह पहली पसंद बन चुके हैं। यहां तक कि वो बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। अरिजीत ने यह टाइटल 'पद्मावत' के गाने 'बिन्ते दिल' के लिए जीता था।

आसान नहीं था सफर

शोहरत की बुलंदियों पर बैठे अरिजीत सिंह का सफर कभी भी आसान नहीं थी। तरक्की के इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें कांटों से भरे रास्ते से गुजरना पड़ा। रियलिटी शो में रिजेक्शन से लेकर गाए हुए गानों के डिब्बा बंद होने तक, किस्मत ने कई बार अरिजीत को आजमाया।

ट्रेंड सिंगर हैं अरिजीत

25 अप्रैल 1987 को अरिजीत सिंह का जन्म पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुआ था। उनके पिता कक्कड़ सिंह एक सिख थे, जबकि मां अदीति बंगाली थीं। बचपन से ही अरिजीत का रुझान संगीत की तरफ था। उन्होंने बहुत छोटी उम्र से संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी।

रियलिटी शो में झेला रिजेक्शन

अरिजीत सिंह सबसे पहले साल 2005 में आए सिंगिंग रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' में नजर आए थे। 18 साल के अरिजीत को इस शो में लोगों का खूब प्यार मिला। यहां तक कि जज- जावेद अख्तर, केके और शंकर महादेवन का भी उन्होंने दिल जीता, लेकिन शो के टॉप 5 में उन्हें रिजेक्शन देखना पड़ा। कम वोट्स मिलने के कारण अरिजीत को छठवें पायदान पर पहुंचकर शो से बाहर जाना पड़ा। काजी तौकीर और रूपरेखा बनर्जी, 'फेम गुरुकुल' के विजेता बने थे।

गाना हुआ डिब्बा बंद

अरिजीत सिंह भले ही 'फेम गुरूकुल' के विनर नहीं बन पाए थे,  लेकिन उनकी खूबसूरत आवाज ने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली कां ध्यान खींचा। उन्होंने अरिजीत संग काम करने का वादा किया। अरिजीत ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' के गाने 'यूं शबनमी' को अपनी आवाज दी, लेकिन उनका वर्जन कभी रिलीज नहीं किया गया।

लंबा था स्ट्रगल का दौर

टिप्स के मालिक रमेश तुर्रानी ने भी अरिजीत को एक एल्बम का ऑफर दिया था, जिसे सिंगर ने साइन भी कर लिया था, लेकिन वो कभी रिलीज ना हो सका। इस तरह टैलेंट और पैशन होने के बावजूद अरिजीत को खूब स्ट्रगल करना पड़ा।

शुरू किया अपना स्टूडियो

'फेम गुरुकुल' के बाद अरिजीत ने एक और रियलिटी शो '10 के 10 ले गए दिल' में पार्टिसिपेट किया। इस शो में 'इंडियन आइडल' और 'फेम गुरुकुल' के कंटेस्टेंट्स के बीच फेम ऑफ होता था। अरीजित ने इस शो का जीत लिया और 10 लाख की प्राइज मनी के साथ अपना म्यूजिक स्टूडियो शुरू किया।  

करियर को मिली स्पीड

इसके बाद अरिजीत के करियर को थोड़ा स्पीड मिली। उन्होंने म्यूजिक कंपोजर प्रीतम के साथ मिलकर साल 2010 में 'गोलमाल 3', 'क्रूक' और 'एक्शन रिप्ले' जैसे तीन फिल्मों के लिए साथ काम किया।

रातों रात बने सेंसेशन

अरिजीत सिंह ने बतौर सिंगर बॉलीवुड में डेब्यू साल 2011 में आई फिल्म 'मर्डर 2' के साथ किया। उन्होंने फिल्म के गाने 'फिर मोहब्बत' को अपनी आवाज दी। इस गाने में अरिजीत को नोटिस तो किया गया, लेकिन रातों रात उन्हें सेंसेशन 'आशिकी 2' ने बनाया।

अरिजीत के गाने ने मचाया तहलका

2013 में आई 'आशिकी 2' के गाने 'मेरी आशिकी तुम ही हो' को अरिजीत ने अपनी आवाज, जिसने आते ही तहलका मचा दिया। फिल्म से ज्यादा इसके गानों ने सुर्खियां बटोरी। यहां तक कि अरिजीत ने 'आशिकी 2' के लिए फिल्मफेयर अवार्ड भी जीता। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा और आज तक सफलता की कहानी लिखते जा रहे हैं।