'अंदाज़ अपना अपना 2' के लिए रणबीर कपूर और रणवीर सिंह आएंगे साथ?
Ranveer Singh and Ranbir Kapoor in Andaz Apna Apna 2 पता चला है कि निर्देशक फिल्म अंदाज़ अपना अपना 2 में रणवीर सिंह और रणबीर कपूर को लेने की सोच रहे हैं।
नई दिल्ली जेएनएनl फिल्म अभिनेता सलमान खान और आमिर खान की फिल्म अंदाज़ अपना अपना ने 90 के दशक में कईयों का दिल जीता है। फिल्म अभी भी अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए दर्शकों की पसंदीदा फिल्म है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सभी कलाकार एक दूसरे से बात नहीं कर रहे थे लेकिन मतभेदों के बाद भी उनके प्रदर्शन का परदे पर कोई असर नहीं पड़ा।
काफी समय से 'अंदाज़ अपना अपना' के सीक्वल की खबरें हैं और अब इ टाइम्स को एक सूत्र से एक खबर की पुष्टि मिली है कि इस फिल्म का रीमेक बनने वाला है। E Times को एक सूत्र ने बताया कि निर्देशक राजकुमार संतोषी ''अंदाज़ अपना अपना’ का सीक्वल बनाने की योजना बना रहे हैंl सूत्र ने आगे खुलासा किया कि अंदाज़ अपना अपना 2 अगले साल से शूट हो सकती है।
यह भी पता चला है कि निर्देशक फिल्म अंदाज़ अपना अपना 2 में रणवीर सिंह और रणबीर कपूर को लेने की सोच रहे हैं। एक अंदरूनी सूत्र के अनुसार राजकुमार संतोषी अंदाज़ अपना अपना के सीक्वल के लिए दोनों कलाकारों के साथ बातचीत कर रहे हैं। सभी अंदाज़ अपना अपना 2 के लिए उत्साहित हैं ऐसे में यह और उत्साहित करने वाली बात है कि रणबीर कपूर और रणवीर सिंह जल्द ही पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आ सकते हैंl अब यह देखने लायक बात होगी कि अंदाज़ अपना अपना 2 में इन दोनों की एक्ट्रेस कौन होती हैं।
अंदाज अपना अपना में आमिर खान, सलमान खान, करिश्मा कपूर और रवीना टंडन की अहम भूमिका थींl इसके अलावा इस फिल्म में परेश रावल और शक्ति कपूर ने भी अहम भूमिका निभाई थींl इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया थाl फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान और आमिर खान, करिश्मा कपूर और रवीना टंडन में बातचीत बंद थींl इसके बाद भी सभी ने जमकर मेहनत की और इस फिल्म को पूरा कियाl