क्या अब भी बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को सिर्फ दोस्त कहेंगे आप?
फिल्म 'अलोन' के वक्त से बिपाशा बसु और उनके को-स्टार करण सिंह ग्रोवर की नजदीकियों की खबरें आ रही हैं। दोनों का साथ में ट्रिप पर जाना भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। हालांकि बिपाशा यही कहती आ रही हैं कि वो दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। लेकिन हाल
मुंबई। फिल्म 'अलोन' के वक्त से बिपाशा बसु और उनके को-स्टार करण सिंह ग्रोवर की नजदीकियों की खबरें आ रही हैं। दोनों का साथ में ट्रिप पर जाना भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।
OMG! दीपिका ने 4 साल बाद रणबीर से किया प्यार का इजहार
हालांकि बिपाशा यही कहती आ रही हैं कि वो दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। लेकिन हाल ही में जो हुआ, उसे जानकर आप बिपाशा की बात से बिलकुल सहमत नहीं होंगे।
दरअसल बिपाशा ने अब करण से मिलने के लिए उनके शूटिंग सेट्स पर भी जाना शुरू कर दिया है। हाल ही में करण राजस्थान में शूटिंग कर रहे थे और बिप्स उनसे मिलने के लिए वहां पहुंच गईं। एक्ट्रेस को वहां देखकर सभी हैरान रह गए।
इतना ही नहीं, लोगों ने दोनों की पीठ पीछे बातें करना भी शुरू कर दिया। जब ये बात बिपाशा के कानों तक पहुंची, तो उन्होंने यही कहा कि वो एक दोस्त के तौर पर करण से मिलने आई हैं।
अगर ऐसा ही है बिपाशा, तो फैंस जानना चाहेंगे कि आपकी शूटिंग के दौरान कितने दोस्त आपसे मिलने आते हैं?