अरबाज की पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा ने किया रैंप वॉक, वहीं गर्लफ्रेंड जिम में आईं नजर, देखिए तस्वीरें
अरबाज खान इन दिनों अपने शो पिंच को लेकर व्यस्त हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा कई इवेंट्स में अकसर नजर आती हैं।
मुंबई। अरबाज खान Arbaaz khan की पूर्व पत्नी अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा Malaika arora काफी एक्टिव हैं। उनकी तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर आती रहती हैं जो खूब वायरल भी होती हैं। पिछले कुछ दिनों से अरबाज अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया को लेकर खबरों में हैं। खैर, इस खबर में हम आपको मलाइका और जॉर्जिया दोनों के बारे में बताने जा रहे हैं कि हाल ही में वे कहां नजर आईं।
शुरुआत करते हैं मलाइका अरोड़ा से। मलाइका हाल ही में हुए एक फैशन शो में नजर आईं। यहां से आई तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई तो वायरल होने लगी। मलाइका अरोड़ा ने भी खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन तस्वीरों को शेयर किया है।
इस तस्वीर में मलाइका को खूबसूरत रेड ड्रेस में देखा जा सकता है। ड्रेस को देखकर लग रहा है कि इस पर हैवी एंब्रॉयडरी की गई है। इस ड्रेस में मलाइका खूबसूरत लग रही हैं।
मलाइका ने ड्रेस के बारे में लिखा है कि फेयरी रेड Fiery Red मॉडर्न ब्राइड।
इस फैशन शो की तस्वीरों से पहले मलाइका ने एक और इवेंट से जुड़ी तस्वीर शेयर की थी। इसमें भी वे अलग अंदाज में नजर आई थी।
बता दें कि, अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका की अर्जुन कपूर के साथ नजदीकियों को लेकर खबरें आती रही हैं। दोनों ने इस बारे में खुलकर तो कुछ नहीं कहा है लेकिन वे कई बार इवेंट्स पर साथ जरूर नजर आएंगे।
अब बात करतें है अरबाज की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी Giorgia Andriani की। तो जॉर्जिया हाल ही में जिम के बाहर स्पॉट की गई। यहां से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वे फिट नजर आ रही हैं।
रेड और ब्लैक के कॉम्बीनेशन में जॉर्जिया ने ड्रेसअप किया हुआ है। यह उनका जिम लुक है।
हमने आपको बताया था कि, जॉर्जिया भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने हाल ही में एक डांस वीडियो भी शेयर किया था।
बता दें कि, कई दिनों से खबर आ रही है कि अरबाज खान जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। अपने शो पिंच से जुड़े इवेंट पर भी अरबाज जॉर्जिया के साथ ही पहुंचे थे।