शादी के साल भर बाद वायरल हो रहा है अनुष्का शर्मा की विदाई का यह वीडियो
इसमें अनुष्का विदाई के समय की जाने वाली रस्मों को निभा रही हैं देखिये वीडियो-
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने पिछले साल फरवरी में क्रिकेटर विराट कोहली से इटली में शादी की थी। इस शादी की चर्चा पूरे साल भर तक रही। जब तक खुद विरुष्का ने अपने सोशल अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर नहीं की तब तक ये शादी कब और कहां हो रही थी इसका पता किसी को नहीं चला लेकिन, फिर धीरे धीरे इस शादी से जुड़ीं कई तस्वीरें और वीडियो सामने आने लगे और ऐसा ही एक वीडियो साल भर बाद फिर सामने आया है जो इन्टरनेट पर वायरल हो गया है।
अनुष्का और विराट कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे, मगर जब भी इनसे एक दूसरे के बारे में पुछा जाता तो ये चुप्पी साध लेते। ऐसे में जब इन्होंने शादी की तस्वीर शेयर की तो सभीं बहुत शॉक हुए। सामने आए वीडियो की बात की जाए तो यह अनुष्का की विदाई का वीडियो है। इसमें अनुष्का विदाई के समय की जाने वाली रस्मों को निभा रही हैं, देखिये वीडियो-
यह भी पढ़ें:Kesari Box Office: 2019 का सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड अक्षय कुमार के नाम, 4 दिनों में इतनी कमाई
Prettiest bride 😍❤️ Vc @desymovies we have added song in it :) ! @anushkasharma. #svp💝anushka
अनुष्का और विराट आज इंडस्ट्री के बेस्ट कपल्स में से एक हैं। अनुष्का और विराट दोनों ने ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस किया हुआ है। जहां विराट क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम और ऊंचा कर रहे हैं वहीं, अनुष्का भी अपनी फिल्मों के ज़रिये लोगों को और ज्यादा इम्प्रेस करने में लगी हुई हैं।
अनुष्का और विराट भले ही अपने कामों में बिजी होंगे मगर एक दूसरे के लिए समय निकालना दोनों बहुत अच्छी तरह जानते हैं। एक साथ मूवी डेट्स के अलावा ये दोनों अक्सर छुट्टियां मनाने भी निकल जाते हैं या फिर अनुष्का विराट के साथ वहां पहुंच जाती हैं जहां वो अपना मैच खेलने वाले हो। हाल ही में दोनों श्रीलंका घूमने भी गए थे।
यह भी पढ़ें: 64th Filmfare Awards 2019 में श्रीदेवी को भी मिला अवार्ड, जाह्नवी, ख़ुशी ने किया रिसीव
अनुष्का की फ़िल्मों की बात की जाए तो पिछली बार शाह रुख़ ख़ान और कटरीना कैफ के साथ फ़िल्म 'ज़ीरो' में दिखाई दी थीं।