यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अनुष्का शर्मा की इस फ़िल्म के सेट पर हुई थी एक मौत, होली पर होगी रिलीज़
अय्यारी के सामने परी को टिकना थोड़ा मुश्किल होता, लिहाज़ा एक समझदार निर्माता की तरह अनुष्का ने अपनी फ़िल्म की रिलीज़ एक महीना आगे खिसका दी।

मुंबई। संजय लीला भंसाली की फ़िल्म पद्मावत के 25 जनवरी पर आने से बॉक्स ऑफ़िस पर जैसे घमासान मच गया है। नफ़ा-नुक़सान का आंकलन करते हुए निर्माता अपनी फ़िल्मों की रिलीज़ आगे-पीछे कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा की परी पर भी इसका असर पड़ा है और फ़िल्म एक महीना आगे खिसका दी गयी है।
विराट कोहली के साथ शादी करके हाल ही में लौटीं अनुष्का शर्मा आते ही काम में जुट गयी हैं। आनंद एल राय की फ़िल्म ज़ीरो के साथ अनुष्का अपनी तीसरी होम प्रोडक्शन फ़िल्म परी की रिलीज़ पर भी काम कर रही हैं। ये फ़िल्म पहले 9 फरवरी को रिलीज़ होने वाली थी। अनुष्का ने ये तारीख़ बड़े सोच-विचारकर रखी थी, क्योंकि इस डेट पर कोई बड़ी फ़िल्म मुक़ाबले में नहीं थी। मगर, पद्मावत की रिलीज़ 25 जनवरी तय होने से अनुष्का की योजनाओं को ठेस लगी है, क्योंकि पद्मावत से बचने के लिए कई फ़िल्मों के लाइन-अप्स डगमगा गये हैं।
यह भी पढ़ें: सरोगेसी पर एक और फ़िल्म, ऐश्वर्या राय बन सकती हैं जैस्मीन
#HoliWithPari @OfficialCSFilms @paramspeak #PrernaaArora #KarneshSharma @kriarj #ArjunNKapoor @poojafilms https://t.co/aMePVg992G pic.twitter.com/lTrXywsWSo
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) January 10, 2018
25 तारीख़ को पहले सिर्फ़ पैड मैन और अय्यारी रिलीज़ हो रही थीं। अक्षय कुमार की पैड मैन को आर बाल्की ने डायरेक्ट किया है, वहीं अय्यारी के निर्देशक नीरज पांडे हैं। इस फ़िल्म में मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल्स में हैं। गणतंत्र दिवस जैसे मौक़ों पर दो बड़ी फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर समायोजित हो जाती हैं, मगर एक और बड़ी फ़िल्म आ जाए, तो बिज़नेस के लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण हो जाती है। ऐसे में पद्मावत के आते ही सबसे पहले अय्यारी ने जगह छोड़ी। निर्माताओं का मानना था कि दो बड़ी फ़िल्मों के साथ प्रतिस्पर्द्धा करने कुछ हासिल नहीं होने वाला। लिहाज़ा अय्यारी को वे 9 फरवरी की तारीख़ पर ले गये।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के 5 मुक्काबाज़, कभी प्यार तो कभी सम्मान के लिए उतरे रिंग में
अय्यारी के सामने परी को टिकना थोड़ा मुश्किल होता, लिहाज़ा एक समझदार निर्माता की तरह अनुष्का ने अपनी फ़िल्म की रिलीज़ एक महीना आगे खिसका दी। परी अब 2 मार्च को होली के मौक़े पर रिलीज़ होगी, यानि जब देश में गुलाल उड़ेगा, तब परी लोगों के चेहरे का रंग उड़ाएगी, क्योंकि ये साइकॉलॉजिकल थ्रिलर फ़िल्म है, जिसमें हॉरर का ज़बर्दस्त तड़का है। अनुष्का ने टीज़र शेयर करते हुए लिखा है- दोस्तों मधुर स्वपनों में खो जाइए।
Sweet dreams guys... #HoliWithPari https://t.co/aMePVg992G
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) January 9, 2018
प्रोसित रॉय निर्देशित परी में अनुष्का के साथ बंगाली सिनेमा के जाने-माने एक्टर परमब्रत चैटर्जी लीड रोल में हैं। बताते चलें कि पश्चिम बंगाल के 24 परगना में पिछले साल फ़िल्म की शूटिंग के दौरान एक टेक्नीशियन की मौत हो गयी थी, जिसकी वजह से शूटिंग कुछ वक़्त के लिए रोक दी गयी थी। क्रिकेटर विराट कोहली से शादी के बाद अनुष्का की ये पहली रिलीज़ होगी।
