जब शूटिंग पर बोर होकर उबासियां लेने लगीं अनुष्का शर्मा, वीडियो पोस्ट कर दी सफाई
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी फोटोज और वीडियो की वजह से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फनी वीडियो शेयर किया है जो चर्चा में आ गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी फोटोज और वीडियो की वजह से चर्चा में रहती हैं। कुछ दिन पहले एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो काम के दौरान मस्ती करती दिख रही थीं। अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें वो काम के दौरान ऊबासी ले रही हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो काफी फनी है।
वीडियो में अनुष्का दो जगह उबासी लेती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि अनुष्का का हेयर स्टाइलिस्ट उनका हेयरस्टाइल बना रहा है तभी एक्ट्रेस वहां खड़े होकर बोर हो रही हैं और उबासी ले रही हैं। इसके बाद और जगह उनका मेअकप किया जा रहा है वो तब भी उबासी ले रही हैं हालांकि कैमरा सामने आते ही वो नॉर्मल हो जाती हैं। इसके बाद पूरे वीडियो में अनुष्का मस्ती करती दिख रही हैं। ये वीडियो काफी मज़ेदार है। आप भी देखिए।
वैसे आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा फरहा खान और रोहित शेट्टी की फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में नजर आने वाली हैं। पहले ऋतिक के अपोजिट फिल्म में दीपिका,कटरीना कैफ और कृति सेनन का नाम सामने आ रहा था, लेकिन स्पॉटब्वॉय ने इस बात की पुष्टि की है कि फिल्म में अनुष्का शर्मा लीड एक्ट्रेस के रोल में नजर आएंगी। आपको बता दें कि 'सत्ते पे सत्ता' 1982 में रिलीज हुई 'सत्ते पे सत्ता' का रीमेक होगी। उस फिल्म में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी ने मुख्य किरदार निभाया था। अब रीमेक में बिग बी का रोल निभाने के लिए मेकर्स द्वारा ऋतिक रोशन का नाम फाइनल कर लिया गया है और हेमा का किरदार निभाने के लिए अनुष्का का नाम सामने आया है।