विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Virat-Anushka की शादी में महाराजा के कपड़ों में घुस गया था अंजान शख्स, 8 साल बाद हुआ खुलासा

Published: Wed, 15 Apr 2026 05:10 PM (IST)

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की 2017 की इटली शादी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सुरक्षा फर्म ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) ने 2017 में इटली के टस्कनी में शादी की थी। ये एक इंटीमेट वेडिंग थी जिसमें सिर्फ घर के कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। शादी में कुल मिलाकर 40 मेहमान शामिल हुए थे। बाकी हर किसी की एंट्री पर बैन था।

शादी में नो फोन पॉलिसी के तहत फोन और तस्वीरें क्लिक करने की भी परमिशन नहीं थी। लेकिन क्या आपको पता है कि इतनी तगड़ी सिक्योरिटी होने के बावजूद एक शख्स महाराजा की वेशभूषा में वेन्यू में घुस आया था। क्या है ये पूरा मामला और बाद में उसे कैसे बाहर निकाला गया चलिए जानते हैं पूरा मामला।

यह भी पढ़ें- Virat Kohli का कैच छूटने पर Anushka Sharma का रिएक्शन हुआ वायरल, पति के नो-लुक सिक्स पर खिलखिलाईं एक्ट्रेस

हाई-प्रोफाइल शादियों में सिक्योरिटी का जिम्मा संभालने वाली फर्म के मालिक यासिन खान ने एक इंटरव्यू में सालों बाद खुलासा किया कि महाराजा की वेशभूषा में एक शख्स ने BMW के साथ में वेडिंग वेन्यू में एंट्री मारी और अंदर आ गया। उसके साथ दो बाउंसर्स भी थे।

WhatsApp Image 2026-04-15 at 5.09.04 PM

सिक्योरिटी गार्ड ने बताई सच्चाई

यासिन खान बोले, 'मैं गेट पर मौजूद नहीं था। मैं मेन हॉल में था, जहां शादी हो रही थी। मेरी टीम भी वहीं थी। हम उन बिन बुलाए मेहमानों को चेहरे से पहचान रहे थे। मेरे सुपरवाइजर को शक हुआ तो उन्होंने इवेंट मैनेजमेंट टीम को इसकी सूचना दे दी।'

उन्होंने बताया कि मैनेजमेंट टीम में सभी लोग यंग और नए थे तो उन्होंने उसे असली मेहमान समझकर जाने दिया। और उसे शादी में प्रवेश करने दिया। यासिन ने आगे कहा, “जब मेरी नजर उस पर पड़ती, तो वह कोने में ही खड़ा रहता। उसके सुरक्षा गार्ड किसी सेलिब्रिटी के साथ उसकी तस्वीर खींचते, जिसके बाद वह फिर से कोने में चला जाता। अगर आप मेहमान हैं, तो आप शादी में दूसरों के साथ घुलमिल जाते हैं।”

खुद को बता रहा था हाई प्रोफाइल मेहमान

जब यासीन ने उसकी पहचान पूछी, तो उस बिन बुलाए मेहमान ने दावा किया कि वह एक एक हाई-प्रोफाइल मेहमान का भतीजा है जो इटली में शादी में नहीं आ सका। घटना को याद करते हुए यासीन ने बताया कि उन्होंने विराट के मैनेजर से इस बात की पुष्टि की, जिन्होंने स्पष्ट किया कि उस गेस्ट को केवल दिल्ली में आयोजित रिसेप्शन में बुलाया गया था, इटली में हो रही शादी में नहीं। यासीन ने आगे बताया कि उन्होंने बाद में उस व्यक्ति को बताया कि आप यहां इन्वाइटेड नहीं हैं और इस तरह शादी में शामिल नहीं हो सकते। इसके बाद उस व्यक्ति ने कुछ अकड़ दिखाई और फिर वहां से चला गया।

यह भी पढ़ें- 'हमेशा हमारे दिल में...' Asha Bhosle के निधन पर भावुक हुए Virat-Anushka, दिग्गज गायिका को दी श्रद्धांजलि