यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Anushka Sharma Virat Kohli Donation: अनुष्का-विराट ने पीएम और CM फंड में किया दान, लेकिन रकम का नहीं किया खुलासा
Anushka Sharma Virat Kohli Donate भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद सेलेब्स दिल खोलकर राहत कोष में दान कर रहे हैं। टीवी सेलेब्स से लेकर बॉलीवुड सुपरस्टार और क्रिकेटर्स तक जो जितना सक्षम है उस हिसाब से दान कर रहा है। अब अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली ने पीएम फंड में दान किया है। हालांकि उन्होंने कितना दान किया है ये तो नहीं बताया, लेकिन अपने पोस्ट में अनुष्का ने ये जानकारी दी है कि उन्होंने और उनके पति ने पीएम फंड के लिए पैसे डोनेट किए हैं।
अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं और विराट प्रधानमंत्री सहायता कोष और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर रहे हैं। कोरोनावायरस से प्रभावित लोगों को देखकर हमारा दिल टूट गया है। इसलिए हम ये उम्मीद करते हैं कि हमारा ये योगदान उनका दर्द कम करने में और उन्हें राहत पहुंचाने में कुछ मदद करेगा'।
View this post on Instagram
वैसे अनुष्का ऐसी पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जिन्होंने डोनेट किया है। इससे पहले कई बॉलीवुड एक्टर्स पीएम फंड में डोनेट कर चुके हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रुपए डोनेट किए हैं। तो वहीं फिल्ममेकर भूषण कुमार ने 11 करोड़, कार्तिक आर्यन ने 1 करोड़, वरुण धवन ने 55 लाख, रणदीप हुड्डा ने 1 करोड़ और कपिल शर्मा ने 50 लाख रुपए दान किए हैं। अभी तक जितने भी सेलेब्स ने पीएम फंड में डोनेट किया है उनमें से सबसे ज्यादा अक्षय कुमार ने दान दिया है। अक्षय के इस कदम की काफी तारीफ भी हो रही है।
