Move to Jagran APP

महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी पर बनेगी बायोपिक, अनुष्का शर्मा निभाएंगी भूमिका!

Anushka Sharma To Play Jhulan Goswami In Her Biopic अनुष्का शर्मा बायोपिक में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाएंगी।

By Rupesh KumarEdited By: Published: Sun, 12 Jan 2020 07:00 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2020 11:00 PM (IST)
महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी पर बनेगी बायोपिक, अनुष्का शर्मा निभाएंगी भूमिका!
महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी पर बनेगी बायोपिक, अनुष्का शर्मा निभाएंगी भूमिका!

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी की बायोपिक में झूलन की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी भूमिका के लिए तैयारी कर रही हैं और इसके चलते क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रही हैंl

loksabha election banner

अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है और अब सालों से लोगों का दिल जीत रही हैं। पिछले एक साल से अनुष्का शर्मा ने किसी भी फिल्म की घोषणा नहीं की है। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म 2018 में आई ज़ीरो थीl

 

View this post on Instagram

Knowing what I want to eat and making me laugh ! My husband has figured it out 🥰😋😘

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

अब अनुष्का के फैन्स के लिए अच्छी खबर है क्योंकि अनुष्का अब अपनी अगली फिल्म के लिए तैयार हो रही हैं। अनुष्का के सिल्वर स्क्रीन से दूर रहने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान झूलन गोस्वामी पर एक बायोपिक बन रही है और अनुष्का शर्मा इस बायोपिक में झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाएंगी। XtraTime की एक रिपोर्ट के अनुसार अनुष्का भारत की तेज बॉलर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाने वाली है।

 

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान की जीवनी पर एक बायोपिक बनने वाली है और अनुष्का फिलहाल फिल्म के लिए अपनी भूमिका की तैयारी कर रही हैं। अनुष्का शर्मा अपनी भूमिका के लिए क्रिकेट की कोचिंग ले रही हैं और उन्हें भारतीय क्रिकेटर जेमिमाह रॉड्रिक्स के पिता इवान रोड्रिग्स और भारतीय क्रिकेट टीम के कोच प्रशांत शेट्टी ट्रेनिंग दे रहे है।

 

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

अनुष्का शर्मा ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाने का मन बनाया है। जैसा कि अनुष्का शर्मा ऑल-राउंडर की भूमिका निभा रही है, एक करीबी सूत्र ने शेयर किया कि प्रोडक्शन टीम को झूलन की कद-काठी से मिलती एक्ट्रेस अनुष्का ही लगी और इसके चलते उन्हें इस भूमिका के लिए फिट माना गया। इस बीच अनुष्का शर्मा के फ़िल्में नहीं करने के कारण उनकी प्रेगनेंसी को लेकर खबरें फैलने लगी थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.