विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट समेत इन स्टार डॉटर्स ने कुछ यूं मनाया फ्रेंडशिप डे, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Mon, 06 Aug 2018 09:36 AM (IST)Updated: Mon, 06 Aug 2018 11:48 AM (IST)

कुछ ने इस दिन को परिवार के साथ मनाया तो बी टाउन के कई मैरेड कपल्स भी इस दिन को अपने अंदाज़ से सेलिब्रेट करते दिखे।

अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट समेत इन स्टार डॉटर्स ने कुछ यूं मनाया फ्रेंडशिप डे, देखें तस्वीरें
अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट समेत इन स्टार डॉटर्स ने कुछ यूं मनाया फ्रेंडशिप डे, देखें तस्वीरें

मुंबई। अगस्त महीने का पहला संडे दुनिया भर में फ्रेंडशिप डे के रूप में मनाया जाता है। रविवार 5 अगस्त को सोशल मीडिया पर भी आम लोगों से लेकर ख़ास सेलिब्रिटी तक इस दोस्ती के दिन को सेलिब्रेट करते दिखे। किसी ने दोस्ती को दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता बताया तो किसी ने कहा- ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’।

बॉलीवुड सितारों के बीच भी फ्रेंडशिप डे की धूम रही। तमाम स्टार्स सोशल मीडिया के अलावा भी इस दिन को सेलिब्रेट करते देखे गए। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए सभी को हैप्पी फ्रेंडशिप डे कहा। अनुष्का वरुण धवन के साथ ‘सुई धागा’ और शाह रुख़ ख़ान के साथ ‘ज़ीरो’ फ़िल्म के लिए चर्चा में है। बता दें कि इसी महीने 31 अगस्त को सलमान और अनुष्का की फ़िल्म ‘सुल्तान’ भी चीन में रिलीज़ हो रही है। बहरहाल, ऊपर की तस्वीर में आप देख सकते हैं विराट कोहली के साथ फ्रेंडशिप डे के मूड में अनुष्का कुछ इस अंदाज़ में नज़र आईं। वहीं अभिनेता रितेश देशमुख ने अपनी पत्नी जेनेलिया के साथ फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट किया। ख़ास बात यह भी कि फ्रेंडशिप डे के दिन ही जेनेलिया का बर्थडे भी पड़ा। तो इस जोड़ी के लिए यह दोहरी ख़ुशी का दिन बन गया! 

यह भी पढ़ें: ये हैं संजय दत्त समेत बॉलीवुड के ऐसे स्टार्स जिन्होंने एक, दो नहीं तीन-चार शादियां तक की

रितेश देशमुख ने इस मौके पर ट्वीट करते हुए लिखा कि मेरी सबसे अच्छी दोस्त और मेरी लाइफ लाइन को जन्मदिन मुबारक! बहरहाल, आलिया भट्ट की बात करें तो उन्होंने इस दिन को अपनी मॉम सोनी राज़दान और बहनों संग सेलिब्रेट किया। आलिया ने सबके साथ एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

 

 

 

2 + 2 friends = 1 loud lunch 🌞 #happyfriendshipday 🙌

A post shared by Alia ✨⭐️ (@aliaabhatt) on

दिशा पटानी अपने स्पेशल दोस्त टाइगर श्रॉफ की मॉम आयशा श्रॉफ और उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ फ्रेंडशिप डे पर कुछ इस अंदाज़ में नज़र आईं।

वरुण धवन जो अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ छुट्टियां मनाने गए हुए थे, फ्रेंडशिप डे पर मुंबई लौट आये। मुंबई एयरपोर्ट पर वरुण और नताशा कुछ इस अंदाज़ में कैमरे में कैद हुए।

ईशान खट्टर अपनी डेब्यू फ़िल्म की को-स्टार मालविका मोहनन के साथ फ्रेंडशिप डे के मौके पर दिखे। मालविका के हाथों में ये गुलदस्ता देखकर इन दोनों की दोस्ती को समझा जा सकता है। माजिद मजीदी की फ़िल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ में यह दोनों भाई-बहन की भूमिका में थे।

श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी ख़ुशी कपूर अपने कुछ दोस्तों जिसमें संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी शामिल थीं, इन सबके साथ फ्रेंडशिप डे मनाती दिखीं।

यह भी पढ़ें: कौन कहता है कि अभिनेत्रियां दोस्त नहीं बन सकतीं, मिलिए बॉलीवुड की गर्ल गैंग्स से

कुल मिलाकर यह दिन दोस्तों के नाम रहा। कुछ ने इस दिन को परिवार के साथ मनाया तो बी-टाउन के कई मैरेड कपल्स भी इस दिन को अपने अंदाज़ से सेलिब्रेट करते दिखे।