30 साल के हुए विराट कोहली, तो भगवान से ये बोल पड़ी अनुष्का शर्मा
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कोहली और अनुष्का, जन्मदिन के दिन अनुष्का के आध्यात्मिक गुरु के आश्रम भी जाएंगे।
आर. कुमार गुप्ता, मुंबईl भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली आज 30 वर्ष के हो गए हैंl देश-विदेश से उन्हें ढ़ेरों बधाइयाँ मिल रही हैं लेकिन सबसे ख़ास तो बीवी अनुष्का की तरफ़ से आई हैl
हबी के बर्थडे के मौके पर अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ दो फोटो सोशल मीडिया ट्विटर पर साझा की है और उन्होंने उस पर लिखा है कि विराट कोहली को जन्म देने के लिए भगवान आपका ढेरों आभार l गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने पिछले वर्ष ही शादी की हैl जिसके बाद विराट कोहली का यह पहला जन्मदिन हैl विराट कोहली के लिए उनका ये जन्मदिन सबसे खास है, क्योंकि अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ शादी के बाद उनका ये पहला जन्मदिन है। इस खास मौके को और स्पेशल बनाने के लिए ये जोड़ा उतराखंड की वादियों में जा पहुंचा है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कोहली और अनुष्का, जन्मदिन के दिन अनुष्का के आध्यात्मिक गुरु के आश्रम भी जाएंगे।
Thank God for his birth 😁🙏❤✨ pic.twitter.com/SzeodVBzum — Anushka Sharma (@AnushkaSharma) November 5, 2018
विराट और अनुष्का ने पहली बार एक विज्ञापन में साथ काम किया था। उस विज्ञापन को दौरान दोनों के बीच दोस्ती शुरू हुई। धीरे-धीरे इनकी दोस्ती और गहरी हो गई और दोनों को कई बार साथ देखा जाने लगा। फिर विराट और अनुष्का ने 4 साल की लंबी रिलेशनशिप के बाद पिछले साल दिसंबर में इटली में शादी की थी। विराट कोहली ने अपनी शादी से पहले और शादी के बाद कई मौकों पर उनके जीवन में अनुष्का के योगदान का जिक्र किया है। विराट का मानना है कि आज वह जिस मुकाम पर हैं उसमें अनुष्का शर्मा की बेहद अहम भूमिका है।कोहली ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके व्यक्तित्व में मजबूती और बदलाव लाने में अनुष्का का हाथ है। अनुष्का के साथ अपने रिश्तों पर खुलकर बात करते हुए विराट ने बताया था कि यह तो उनके लेडी लक का जादू है जिसने उन्हें जेंटलमेन बनाया है।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड को मिलेगा एक और नया चेहरा, इस बार सलमान खान-दान से