विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

''ICC World cup 2023 की टिकट के लिए मेरी मदद मत मांगना'', विराट कोहली के बाद अनुष्का शर्मा ने किया एलान

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Wed, 04 Oct 2023 06:09 PM (IST)Updated: Wed, 04 Oct 2023 06:11 PM (IST)

ICC Cricket World Cup 2023 आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से होने जा रही है। ऐसे ...और पढ़ें

विराट के बाद अनुष्का ने वर्ल्ड कप की टिकटों पर कही ये बात (Photo Credit-Instagram)
विराट के बाद अनुष्का ने वर्ल्ड कप की टिकटों पर कही ये बात (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  1. विराट के पोस्ट पर अनुष्का ने किया ये रिएक्ट
  2. वर्ल्ड कप की टिकटों को लेकर अनु्ष्का शर्मा ने कही ये बात
  3. जल्द होगा आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का आगाज

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli-Anushka Sharma: हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का नाम इन दिनों प्रेग्नेंसी खबरों को लेकर चर्चा में बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर अनुष्का के पति और टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

आगामी वनडे वर्ल्ड कप की टिकटों को लेकर विराट ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है, जिस पर अब अनुष्का ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

विराट के पोस्ट पर अनुष्का ने किया ये रिएक्ट

क्रिकेट के महाकुंभ आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होने जा रहा है। इससे पहले विराट कोहली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इस प्रतियोगिता की टिकटों को लेकर मजेदार पोस्ट शेयर किया है।

विराट इंस्टा स्टोरी में लिखा है- ''वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का समय करीब आ रहा है, उसके आधार पर मैं अपने सभी दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों से कहना चाहूंगा की कृपया कर के मैच की टिकट को लेकर कोई सपंर्क न करें और अपने घर पर बैठकर इस वर्ल्ड कप का पूरा मजा लें।''

इस पोस्ट को अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर किया है और लिखा है- ''ऐसे में अगर आपके मैसेज का कोई जवाब न मिले तो मेरे पास कोई उम्मीद लेकर न आएं, मैं आपकी कोई मदद नहीं कर सकती। समझदार के लिए इशारा काफी।'' इस तरह से विराट और अनुष्का ने मजेदार अंदाज में फैंस खास निवेदन किया है।

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

क्या दूसरी बार मां बनने जा रही हैं अनुष्का

साल 2017 में अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी रचाई। इसके बाद साल 2021 में अनुष्का ने बेटी वामिका को जन्म दिया। हाल ही में ये खबर सामने आई है कि अनुष्का दोबारा से कोहली के बच्चे की मां बनने जा रही हैं। हालांकि अभी तक इस मामले की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें- Tiger 3 Trailer: 'टाइगर का मैसेज' के बाद सलमान खान का एक और धमाका, इस दिन लेकर आ रहे 'टाइगर 3' ट्रेलर