Lockdown के बीच अनुष्का शर्मा के घर में घुसा ‘डायनासोर’, एक्ट्रेस ने रिकॉर्ड किया वीडियो
लॉकडाउन के बीच जब ज्यादातर लोग पर बैठे हैं इसी बीच अनुष्का शर्मा के घर में ‘डायनासोर’ घुस आया है। एक्ट्रेस ने उसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया।
नई दिल्ली, जेएनएन। लॉकडाउन के बीच जब ज्यादातर लोग पर बैठे हैं इसी बीच अनुष्का शर्मा के घर में ‘डायनासोर’ घुस आया है। एक्ट्रेस ने उसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया और अपने इंस्टाग्राम पर वो वीडियो शेयर भी किया है। अब आप ये सोच रहे होंगे कि ये कैसे हो सकता है? तो ऐसा हुआ है, अनुष्का के घर में ‘डायनासोर’ जरूर घुसा है, लेकिन वो ‘डायनासोर’ कोई और नहीं उनके पति विराट कोहली हैं।
अनुष्का और विराट इन दिनों अपने घर पर क्वारंटाइन हैं। इस दौरान दोनों जमकर मस्ती कर रहे हैं। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें विराट कोहली चुपके से कमरे से गुजरते हुए नज़र आ रहे हैं। अनुष्का ने विराट को ‘डायनासोर’ कहकर बुलाया है। विराट भी इस वीडियो में एकदम ‘डायनासोर’ की तरह चलते और चिहाढ़ते नज़र आ रहे हैं। विराट वीडियो में काफी फनी लग रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘मैंने एक ‘डायनासोर’ को स्पॉट किया’। अनुष्का के इस वीडियो पर कमेंट कर लोग विराट को काफी फनी बता रहे हैं। आप भी देखें वीडियो।
इससे पहले भी अनुष्का ने विराट के साथ एक वीडियो शेयर किया था जो काफी वायरल हुआ था। उस वीडियो में अनुष्का, विराट को टपोरी स्टाइल में आवाज़ देती नज़र आ रही थीं। वीडियो में अनुष्का विराट को आवाज़ देती हैं...’ कोहली कोहली.. ऐ कोहली चौका मार ना क्या कर रहा है?’। अनुष्का की इस मस्ती पर विराट कुछ नहीं कहते हैं बस एक वियर्ड सा लुक देकर बात खत्म कर देते हैं। दोनों का ये वीडियो काफी फनी है।
आपको बता दें कि इस समय अनुुष्का शर्मा द्वार प्रोड्यूज़्ड अमेज़न प्राइम की वेब सीरीज़ 'पाताल लोक' काफी चर्चा में है। सोशल मीडिया लोक इसकी कहानी, किरदार और उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ कर रहे हैं।