Move to Jagran APP

अनुष्का शर्मा ने शेयर की पिता के साथ अनदेखी तस्वीरें, बेटी वामिका की तरफ से विराट को भी बोलीं Happy Fathers Day

अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अनुष्का ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए तीन अनदेखी फोटोज शेयर की हैं। जिसमें से पहली तस्वीर में अभिनेत्री अपने पिता के साथ बैठी नजर आ रही हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Sun, 20 Jun 2021 05:06 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jun 2021 05:06 PM (IST)
अनुष्का शर्मा ने शेयर की पिता के साथ अनदेखी तस्वीरें, बेटी वामिका की तरफ से विराट को भी बोलीं Happy Fathers Day
पिता और पति के साथ अनुष्का शर्मा, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। दुनियाभर में आज फादर्स डे मनाया जा रहा है। ऐसे में सभी लोग अपने पिता के प्रति प्यार का इजहार कर रहे हैं। ऐसे में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी अपने पिता और अपनी बेटी के पिता के साथ की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने दोनों को फादर्स डे की शुभकामनाएं दी हैं।

loksabha election banner

अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अनुष्का ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए तीन अनदेखी फोटोज शेयर की हैं। जिसमें से पहली तस्वीर में अभिनेत्री अपने पिता के साथ बैठी नजर आ रही हैं। दूसरी फोटो में अनुष्का बेबी बम्प के साथ विराट कोहली के साथ खड़ी हैं। वहीं तीसरी फोटो में विराट और उनके पिता एकसाथ फोटो क्लिक करवा रहे हैं।

इन फोटोज में सभी काफी खुश नजर आ रहे हैं। इन्हीं तस्वीरों के साथ अभिनेत्री ने विराट और अपने पिता को फादर्स डे विश किया है। तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, 'दो सबसे अनुकरणीय पुरुष जो मुझे मिले हैं। इनसे मुझे भरपूर प्यार और अनुग्रह मिला है। वे एक बेटी के लिए सबसे अच्छा पिता हैं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

अनुष्का की इन तस्वीरों को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों पर फैंस भी कमेंट कर इनकी तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि इन दिनों अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड के साथ हो रहे मैच के लिए गई हैं। उनके साथ बेटी वामिका भी हैं। अनुष्का यहां से कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय हिल्टन होटल में रुकी हुई है। जहां से क्रिकेट की पिच भी नजर आती है। हाल ही में अनुष्का ने न्यूजीलैंड और भारत के बीच होने जा रहे मैच के लिए टॉस होने की तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर कर लिखा, 'टॉस फॉर्म बेडरूम बालकनी।' अनुष्का की इन सभी पोस्ट्स को काफी पसंद किया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.