Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Virat Kohli Birthday: अकाय-वामिका को गोद में लेकर घूमने निकले विराट कोहली, Anushka Sharma ने फोटो की शेयर

    Updated: Tue, 05 Nov 2024 02:44 PM (IST)

    दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) आज 36 साल के हो गए हैं। क्रिकेटर के जन्मदिन पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। फोटो में क्रिकेटर अपने दोनों बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आए। बेटे अकाय के जन्म के बाद से ही विराट और अनुष्का लंदन में रह रहे हैं।

    Hero Image
    विराट कोहली के जन्मदिन पर अनुष्का शर्मा ने शेयर की खास तस्वीर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli Birthday: अनुष्का शर्मा बीते कुछ वक्त से लाइमलाइट से दूर हैं और बच्चों के साथ लंदन में समय बिता रही हैं। विराट कोहली को भी जब समय मिलता है तो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ लंदन चले जाते हैं। आज क्रिकेटर अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर विरुष्का फैंस को अनुष्का ने एक तोहफा दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनुष्का शर्मा भले ही सोशल मीडिया पर पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा पोस्ट नहीं करती हैं, लेकिन वह खास मौकों पर अपने पति के लिए प्यार का इजहार कर देती हैं। 5 नवंबर को विराट अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर अनुष्का ने उन्हें विश करने के लिए एक दिल छू लेने वाली फोटो शेयर है। 

    बच्चों संग विराट कोहली की मस्ती

    मंगलवार को अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए एक प्यारी तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। फोटो में क्रिकेटर अपने दोनों बच्चों को गोद में लिए हुए हैं। विराट ने अपने बेटे अकाय को कैरियर में ले रखा है, जबकि बेटी वामिका को साइड में दूसरे हाथ से उठाया हुआ है। इस दौरान वह मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। गार्डन में बच्चों के साथ खेल रहे विराट ब्राउन जींस और व्हाइट टीशर्ट में हैंडसम लग रहे हैं। 

    View this post on Instagram

    A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

    वहीं वामिका जींस, टी-शर्ट और दो चोटी में दिखाई दे रही हैं। दूसरी ओर अकाय ग्रे-टी शर्ट में दिख रहे हैं और उनका ध्यान कहीं और ही है। इस कैंडिड फोटो को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने हार्ट और नजरबट्टू की इमोजी बनाई है। 

    यह भी पढ़ें- नवरात्रि पर Anushka Sharma ने चाप खाते हुए पति Virat Kohli को किया टीज, बदला लेने में पीछे नहीं हटे क्रिकेटर

    अकाय-वामिका की क्यूटनेस पर फिदा फैंस

    अनुष्का शर्मा ने जैसे ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, यह मिनटों में वायरल हो गई। फैंस वामिका और अकाय को देख अपना प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कहा, "इसी का इंतजार था।" एक ने कहा, "वामिका और अकाय बहुत बड़े हो गए हैं।" एक ने इस तस्वीर को बहुमूल्य बताया। एक फैन ने कहा, "इस गिफ्ट से अच्छा कोई गिफ्ट नहीं।" कुछ फैंस ने इसे पोस्ट ऑफ द डे बताया।

    इसी साल 15 फरवरी को अकाय का जन्म हुआ था। अनुष्का शर्मा ने अपनी दूसरी डिलीवरी लंदन में ही करवाई थी और वह तब से ही वहां रह रही हैं। काम के सिलसिले में वह मुंबई आती रहती हैं, लेकिन वह ज्यादातर लंदन में ही रहती हैं। 

    यह भी पढ़ें- मम्मी Anushka Sharma के झांसे में आसानी से नहीं आती बेटी वामिका, जगानी पड़ती है अंदर की एक्ट्रेस