Move to Jagran APP

पति विराट से अलग होते ही इमोशनल हुईं अनुष्का शर्मा, बोलीं- आसान नहीं होता

मंगलवार को अनुष्का शर्मा डब्‍बू रतनानी के ऐनुअल कैलेंडर 2020 में भी पहुंची। इस दौरान वह बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Tue, 18 Feb 2020 10:06 AM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 11:42 AM (IST)
पति विराट से अलग होते ही इमोशनल हुईं अनुष्का शर्मा, बोलीं- आसान नहीं होता
पति विराट से अलग होते ही इमोशनल हुईं अनुष्का शर्मा, बोलीं- आसान नहीं होता

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय ​क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में न्यूजीलैंड गई टीम इंडिया अब टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। विराट के साथ इस टूर पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी उनके साथ थीं। वहीं अब विराट से अलग होकर अनुष्का भारत लौट आई हैं। विराट से दूरी अनुष्का शर्मा को सहन नहीं हुई। अनुष्का ने विराट से दूर होते ही इंस्टाग्राम पर उनके साथ अपनी एक सेल्फी शेयर करते हुए भावुक मैसेज शेयर किया है। अनुष्का की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इसके साथ ही इसका कैप्शन भी चर्चा में है।

loksabha election banner

 

View this post on Instagram

You'd think good byes get easier with time. But they never do ... 💕

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

अनुष्का ने जो विराट संग अपनी जो तस्वीर शेयर की है वो सेल्फी मोड में क्लिक की गई है। इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा विराट से कुछ दूरी पर बैठी हुई हैं। वह विराट के क्लिक पर लाइट स्माइल देती नजर आ रही हैं। इस खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का ने बेहद ही भावुक कर देने वाला कैप्शन दिया है। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'तुम सोचते होगे समय के साथ-साथ गुड बाय कहना आसान हो जाता है। लेकिन ऐसा कभी नहीं होता।'

 

View this post on Instagram

😻

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

अनुष्का को अपने काम के चलते विराट से अलग होकर मुंबई लौटना पड़ा। खबरों की मानें तो अनुष्का मुंबई में मंगलवार से शुरू हो रहे फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स में रेड कार्पेट पर शिरकत करेंगी। इसी सिलसिले में उन्हें न्यूजीलैंड से वापस लौटना पड़ा है। वहीं मंगलवार को अनुष्का डब्‍बू रतनानी के ऐनुअल कैलेंडर 2020 में भी पहुंची। इस दौरान वह बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं।

बात दें कि डब्बू बॉलीवुड सेलेब्स के फेवरेट फोटोग्राफर्स में एक हैं। ऐनुअल कैलेंडर में विकी कौशल और अक्षय कुमार से लेकर अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर तक छाए। कैलेंडर लॉन्च के मौके पर रेखा, राहुल महाजन से लेकर विद्या बालन तक ने शिरकत की। ​इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.