Move to Jagran APP

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने पिछले साल लॉकडाउन में किया था ये शानदार काम, वीडियो हुआ वायरल, देखा गया 21 लाख से ज्यादा बार

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बीते साल का एक प्यारा वीडियो शेयर करके पुराने दिन याद किया है। इस वीडियो में उनके साथ उनके पति और क्रिकेटर विराट कोहली भी नजर आ रहे हैं। दोनों का ये खास वीडियो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Fri, 16 Apr 2021 02:54 PM (IST)Updated: Sat, 17 Apr 2021 07:37 AM (IST)
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने पिछले साल लॉकडाउन में किया था ये शानदार काम, वीडियो हुआ वायरल, देखा गया 21 लाख से ज्यादा बार
Photo Credit- Anushka Sharma Photo Instagram Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना महामारी ने एक बार फिर से अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। कोरोना के बढ़ने मामलों को देखते हुए एक बार फिर से कई शहरों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं महाराष्ट्र में 15 दिनों के लिए कोरोना कर्फ्यू का ऐलान किया गया। कई जगहों पर वीकेंड लॉकडाउन रहेगा। इसी वजह से एक बार फिसे से सभी अपने घरों में कैद होने पर मजबूर हो गए हैं। ऐसे में बॉलीवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बीते साल का एक प्यारा वीडियो शेयर करके पुराने दिन याद किया है। इस वीडियो में उनके साथ उनके पति और क्रिकेटर विराट कोहली भी नजर आ रहे हैं। दोनों का ये खास वीडियो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

loksabha election banner

 

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। यह वीडियो बीते साल हुए लॉकडाउन के वक्त का है। इसमें आप देख सकते हैं कि अनुष्का और विराट दोनों  अपने पेट ड्यूड और स्ट्रीट डॉग्स के साथ खेलते दिख रहे हैं। इस वीडियो साझा करते हुए अनुष्का ने लिखा, 'पिछले साल से कुछ खास और अनमोल पल।' अबतक इस वीडियो को 21 लाख से ज्यादा बार देखा गया। वहीं फैंस ने इस वीडियेा को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं इस पर फैंस कमेंट कर इस स्टार कपल के काम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनुष्का और विराट पेट लवर हैं। वे अक्सर अपने पेट डॉग के साथ फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। अनुष्का ने ये अनदेखा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर साफ पता चल रहा है कि दोनों पेट डॉग्स के साथ कितना सुकून महसूर करते हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

आपको बता दें कि हाल ही में अनुष्का ने फैंस के साथ अपना और विराट का एक मज़ेदार वीडियो शेयर किया है था। वीडियो में अनुष्का, विराट को लिफ्ट करते हुए दिखाई दी थीं। अनुष्का के ऐसा करने पर खुद ख़ुद विराट भी हैरान रह गए थे। वीडियो में विराट कोहली किसी से बात करते दिखाई दे रहे हैं और अनुष्का उन्हें पीछे से पकड़े हुए दिख रही हैं। तभी अचानक अनुष्का, विराट को लिफ्ट कर लेती हैं जिसे देखकर क्रिकेटर दंग रह जाते हैं और बोलते हैं ‘ओ तेरी... दोबारा करना।' इसके बाद विराट, अनुष्का से दोबारा उन्हें लिफ्ट करने के लिए कहते हैं और एक्ट्रेस उन्हें दोबारा उठाती हैं और खुश हो जाती हैं। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है ‘क्या ये मैंने किया था?  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.