Move to Jagran APP

Alia Bhatt Pregnancy News: रणबीर कपूर की एक्ट्रेसेज ने दी बधाई, जानें- क्या बोलीं दीपिका पादुकोण?

Alia Bhatt Pregnancy आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर सोशल मीडिया में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गयी है। कई फैंस और सेलेब्स ने इस पर रिएक्ट किया है जिनमें वो एक्ट्रेसेज भी शामिल हैं जिन्होंने रणबीर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। जानिए किसने क्या कहा...

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2022 01:06 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2022 06:15 PM (IST)
Alia Bhatt Pregnancy News: रणबीर कपूर की एक्ट्रेसेज ने दी बधाई, जानें- क्या बोलीं दीपिका पादुकोण?
Anushka Sharma Interesting Reaction On Alia Bhatt Pregnancy Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। सोमवार सुबह आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी की खुश-खबरी देकर अपने फैंस और इंडस्ट्री कुलीग्स को तगड़ा झटका दे दिया। जैसे-जैसे यह खबर फैलती गयी, सोशल मीडिया और आलिया भट्ट की पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गयी, तमाम सेलेब्स ने अपने-अपने तरीके से आलिया को जीवन के इस नये पड़ाव पर पहुंचने की बधाई दी। आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शेयर की।

prime article banner

उन्होंने एक तस्वीर साझा की, जिसमें वो अस्पताल के बेड पर लेटी हुई हैं। साइड में रखी सोनोग्राफी मशीन की स्क्रीन पर सोनोग्राफ की झलक दिख रही है, जिसके ऊपर दिल की बड़ी-सी इमोजी बनी हुई है। आलिया स्क्रीन की तरफ देखकर मुस्कुरा रही हैं। आलिया के बिस्तर की इश साइड सम्भवत: रणबीर कपूर बैठे हैं, कैमरे की ओर उनकी पीठ है। इस तस्वीर के साथ आलिया ने लिखा- हमारा बच्चा... जल्द आ रहा है। इसके साथ आसिया ने इनफाइनाइट लव की इमोजी बनायी है।

आलिया ने एक और तस्वीर शेयर की, जिसमें लाइन की फैमिली दिखायी गयी है। बहरहाल, आलिया-रणबीर की इस खुशी में उनके दोस्त और कई सेलेब्स भी शामिल हो गये हैं। इनमें अनुष्का शर्मा भी शामिल हैं, जो अपनी बेटी वामिका के लिए काफी जज्बाती हैं। अनुष्का ने इंस्टाग्राम स्टोरी में आलिया की तस्वीर को शेयर करके लिखा- मम्मी और डैडी, क्लब में आपका स्वागत है।

अनुष्का और रणबीर ने बॉम्बे वेलवेट में साथ काम किया था। इसके बाद संजू में अनुष्का रणबीर के साथ नजर आयी थीं। ब्रह्मास्त्र में रणबीर की को-एक्ट्रेस मौनी राय ने आलिया को बधाई देते हुए ओम नम: शिवाय लिखा। इस फिल्म में रणबीर के किरदार का नाम शिवा ही है।

रणबीर कपूर के साथ शमशेरा में पहली बार आ रहीं वाणी कपूर ने लिखा आलिया की पोस्ट पर रिएक्ट करके बधाई दी। रणबीर की इस साल यह पहली फिल्म है, जो सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए रणबीर पूरे 4 साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। फिल्म में संजय दत्त विलेन के किरदार में हैं।

अंजाना-अनजानी में रणबीर कपूर की हीरोइन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने खुशी जताते हुए लिखा कि बेसब्री से इंतजार है। वैसे, प्रियंका अब आलिया की सह-कलाकार भी बनने वाली हैं। फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में प्रियंका आलिया और कटरीना कैफ के साथ दिखेंगी। 

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

रणबीर के साथ सांवरिया से डेब्यू करने वाली सोनम कपूर ने लिखा- बधाई हो, डार्लिंग। सोनम बाद में संजू फिल्म में भी रणबीर के साथ दिखीं। वहीं, संजू में ही संजय दत्त बने रणबीर कपूर की पत्नी बनीं दीया मिर्जा ने भी आलिया को बधाई दी। 

रणबीर कपूर के साथ लम्बी रिलेशनशिप में रहीं दीपिका पादुकोण ने आलिया की पोस्ट को लाइक किया है। हालांकि, उन्होंने लिखकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। दीपिका और रणबीर ने पहली बार बचना ऐ हसीनों में साथ काम किया था। इसके बाद दोनों यह जवानी है दीवावनी और तमाशा में साथ दिखे। वहीं, बचना... की को-स्टार बिपाशा बसु ने भी आलिया को खुशखबरी पर बधाई दी। फैंस को अब कटरीना कैफ के रिएक्शन का इंतजार है। खबर लिखे जाने तक कटरीना की कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी थी।

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

शादी के ढाई महीने बाद आयी गुड न्यूज

रणबीर-आलिया की शादी इसी साल 14 अप्रैल को हुई थी और लगभग ढाई महीने बाद आलिया ने प्रेग्नेंसी की खबर साझा की है। आलिया को बधाई देने वालों में उनके परिवार के अलावा दोस्त और फैंस शामिल हैं। प्रियंका चोपड़ा, करण जौहर, दीया मिर्जा, फरहान अख्तर समेत कई सेलेब्स ने आलिया की पोस्ट पर बधाई दी है।

आलिया की इस साल गंगूबाई काठियावाड़ी मार्च में रिलीज हुई थी और बेहतरीन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। यह साल की पहली 100 करोड़ी फिल्म है। आलिया अब रणबीर के साथ अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ दिखेंगे। यह फिल्म 9 सितम्बर को रिलीज होगी। यह पहली बार है, जब आलिया और रणबीर पर्दे पर एक साथ आ रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.