Anushka Sharma के पति विराट कोहली ने आवारा जानवरों के लिए शुरू की ये खास पहल, इस वजह से एक्ट्रेस को बताया अपना प्रेरणास्त्रोत
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली की वजह से भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब यह दोनों खास काम करने की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल रविवार (4 अप्रैल) को विश्व पशु दिवस बनाया गया।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली की वजह से भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब यह दोनों खास काम करने की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल रविवार (4 अप्रैल) को विश्व पशु दिवस बनाया गया। इस खास मौके पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने आवारा जानवरों के लिए खास काम किया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।
विश्व पशु दिवस के मौके पर विराट कोहली ने जानवरों की देखभाल और कल्याण के लिए खास पहल शुरू की है। उन्होंने जानवरों के लिए एक फाउंडेशन बनाया जो उनके नाम पर है। इस फाउंडेशन के जरिए वह आवारा जानवरों की देखभाल और कल्याण का काम करेंगे। इस खास पहल के लिए विराट कोहली ने अपनी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को प्रेरणास्त्रोत बताया है। दिग्गज क्रिकेटर ने 'विराट कोहली फाउंडेशन' के नाम से संस्था खोला है। उन्होंने जानवरों के लिए मुंबई में दो शेल्टर होम खोले हैं।
इस संस्था के जरिए वह जानवरों के लिए काम करेंगे। इस बात की जानकारी विराट कोहली ने खुद सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'आवारा जानवरों को स्वास्थ्य और सहायता सुनिश्चित करने के लिए अब विवाल्डिस के साथ मिलकर पशु कल्याण की दिशा में पहला कदम उठाया है। मैं अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे जानवरों के प्रति उनके जुनून के लिए प्रेरित किया और जानवरों के अधिकारों के लिए एक निरंतर आवाज उठाई।'
To ensure health & support to stray animals, @vkfofficial has now taken its first step towards animal welfare in collaboration with Vivaldis. I want to thank my wife @AnushkaSharma for inspiring me by her passion towards animals & for being a constant advocate for animal rights. https://t.co/OWWL6z33W0" rel="nofollow— Virat Kohli (@imVkohli) April 4, 2021
अंग्रेजी वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार विराट कोहली ने अपने फाउंडेशन को लेकर कहा, 'जानवरों के कल्याण की देखभाल करना मेरे दिल के बहुत करीब है क्योंकि अनुष्का इस मुद्दे पर बहुत भावुक हैं। भारत भर में आवारा जानवरों की मदद करने का उनका नजरिया वास्तव में मेरे लिए प्रेरणादायक है और जब से मैं उनसे मिला हूं, मैंने जानवरों के अधिकारों और उनके लिए चिकित्सा सहायता की तुरंत आवश्यकता को समझने की कोशिश की है'।
क्रिकेटर ने आगे कहा, 'हमारे शहर के आवारा जानवरों के लिए एक सुरक्षित स्थान बनाना हमारा सपना है और मुझे इस परियोजना पर विवाल्डिस और आवाज के साथ काम करने में खुशी हो रही है, और इन जानवरों की मदद के लिए कुछ सुविधाएं बनाने के लिए लोगों के साथ काम कर रहा है।' विराट कोहली के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है।