Move to Jagran APP

Birthday: अयोघ्या की अनुष्का शर्मा का 'रामराज्य' जैसा जीवन

अनुष्का की फिल्म सुई धागा और जीरो आने वाली फिल्मों में शुमार हैं।

By Rahul soniEdited By: Published: Tue, 01 May 2018 04:52 PM (IST)Updated: Tue, 01 May 2018 05:16 PM (IST)
Birthday: अयोघ्या की अनुष्का शर्मा का 'रामराज्य' जैसा जीवन
Birthday: अयोघ्या की अनुष्का शर्मा का 'रामराज्य' जैसा जीवन

मुंबई। अनुष्का शर्मा का आज 1 मई को 30वां जन्मदिन है। बॉलीवुड में बेहतरीन अभिनेत्रियों में अनुष्का का नाम शुमार है। अनुष्का ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से पिछले साल 11 दिसंबर को शादी की थी। अनुष्का का जन्म एक मई 1988 को अयोध्या, उत्तप्रदेश में हुआ था। आज अनुष्का सफलता के मुकाम पर हैं तो यह कहा जा सकता है कि अयोध्या की अनुष्का का रामराज्य जैसा खुशहाल जीवन है।

loksabha election banner

सबसे पहले आपको बता देते हैं कि अनुष्का के जन्मदिन के अवसर पर विराट ने उन्हें क्या गिफ्ट दिया। विराट ने अपने ट्विटर अॉफिशियल अकाउंट से अनुष्का के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि, माय लव हैप्पी बर्थडे। तुम ईमानदार और पॉजीटिव हो। लव यू। बॉलीवुड के कई एक्टर्स ने अनुष्का को बधाई दी है। 

अनुष्का का जन्म अयोध्या में हुआ था लेकिन वे बैंगलुरु में रही। पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा अॉफिसर और मां आशिमा शर्मा होम मेकर हैं।अनुष्का के एक बड़े भाई कर्नेश शर्मा भी हैं, जो मर्चेंट नेवी में हैं। अनुष्का ने कह चुकी हैं कि आर्मी परिवार से होने के कारण उनकी स्कूलिंग अच्छी हुई है। अनुष्का शर्मा बंगलूरू के आर्मी स्कूल से पढ़ी हैं और उन्होंने माउंट कारमेल कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। अनुष्का शर्मा को 2007 में फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स के लिए एक मॉडल के रूप में पहला ब्रेक मिला था और मॉडलिंग में कैरियर बनाने के लिए मुंबई चली आई।

एेसे हुआ फिल्मी सफर शुरू

यशराज फिल्म्स में एक सफल ऑडिशन के बाद, उन्होंने प्रोडक्शन हाउस के साथ तीन फिल्मों के करार पर हस्ताक्षर किए और रब ने बना दी जोड़ी (2008) में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख ख़ान के साथ डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने फिल्में ‘बदमाश कंपनी’ और ‘बैंड बाजा बारात’ में भी काम किया जिसे अॉडियंस ने पसंद किया। अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड के तीनों खांस के साथ काम किया है। शाहरुख के साथ रब ने बना दी जोड़ी, सलमान खान के साथ सुलतान और आमिर खान के साथ पीके में उन्होंने काम किया। खास बात यह है कि, अनुष्का के अभिनय की सराहना हुई और वे फिल्म द फिल्म सफलता की ओर बढ़ती चली गईं।

एक्टर से बनी प्रोड्यूसर

अनुष्का का सफर सिर्फ एक सफल अभिनेत्री तक सीमित नहीं रहा है। वे सफल प्रोड्यूसर भी हैं। जी हां, एनएच 10 और फिल्लौरी जैसी फिल्मों को अनुष्का ने प्रोड्यूस किया है। आने वाली फिल्मों की बात करें तो, अनुष्का फिल्म सुई धागा में वरुण धवन के साथ और फिल्म जीरो में शाहरुख़ व कटरीना के साथ नजर आने वाली हैं। अपकमिंग फिल्म परी को भी अनुष्का शर्मा ने खुद प्रोड्यूस किया है। इसमें वे नजर भी आएंगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.