Anushka Sharma Baby Bump: स्वीमिंग पूल में चिल कर दिखीं अनुष्का शर्मा, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
Anushka Sharma Baby Bump बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द मां बनने वाली हैं। अनुष्का और विराट ने कुछ दिन पहले ही इस बात का खुलासा किया था कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। दोनों अगले साल अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द मां बनने वाली हैं। अनुष्का और विराट ने कुछ दिन पहले ही इस बात का खुलासा किया था कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। विरुष्का अगले साल अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करेंगे। अनुष्का अपने प्रेग्नेंसी टाइम को काफी एंजॉय कर रही हैं। ये उनके कुछ लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट से साफ ज़ाहिर हो रहा है। एक्ट्रेस ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें वो बीच पर खड़ी थीं और अपने बेबी बंप को बड़े प्यार से देख रही थीं।
अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक और फोटो शेयर की है जिसमें वो मस्ती के मूड में नज़र आ रही हैं। इस फोटो में अनुष्का स्वीमिंग पूल के अंदर खड़ी हैं। एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की मोनोकनी पहन रखी है जिसमें उनका बेबी बंप साफ नज़र आ रहा है। फोटो में अनुष्का एक लंबी से मुस्कुराहट के साथ दूर कहीं देख रही हैं। एक्ट्रेस की ये फोटो उनके फैंस को भी काफी पंसद आ रही है और फैंस उन्हें ढेर सारा प्यार दे रहे हैं।
इससे पहले एक्ट्रेस ने जो फोटो शेयर की थी उसके बाद उन्होंने लिखा था, ‘आपके अंदर एक नई जिंदगी के निर्माण से ज्यादा कुछ भी वास्तविक और विनम्र नहीं है। जब यह आपके नियंत्रण में नहीं है तो वास्तव में क्या है?’ अनुष्का की इस फोटो पर उनके पति विराट कोहली ने कमेंट करते हुए लिखा था, 'मेरी पूरी दुनिया एक ही फ्रेम में है'।
आपको बता दें कि विरुष्का ने 27 अगस्त के इस खुशखबरी खुलासा किया था। विरुष्का ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर करन के साथ ही अपने फैंस को ये गुड न्यूज दी थी। इसके बाद विराट और अनुष्का के लिए बधाईयों का तांता लग गया था।