अनुष्का और विराट कोहली ने MS Dhoni समेत इन क्रिकेटर्स के संग किया डिनर, देखें तस्वीरें
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा Anushka Sharma इन दिनों अपना ज़्यादातर समय क्रिकेटर पति विराट कोहली Virat Kohli के साथ गुज़ार रही हैं।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा Anushka Sharma इन दिनों अपना ज़्यादातर समय क्रिकेटर पति विराट कोहली Virat Kohli के साथ गुज़ार रही हैं। विराट आईपीएल IPL 2019 में अपनी टीम आरसीबी RCB के साथ व्यस्त हैं।
इस बीच कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें विराट और अनुष्का आरसीबी के क्रिकेटरों के लिए डिनर होस्ट करते नज़र आये हैं। इस पार्टी में आरसीबी के क्रिकेटरों के अलावा महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी भी बेहद ख़ास रही। हालांकि, विराट की टीम आरसीबी ने इस बार आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन, आप देख सकते हैं विराट और अनुष्का साथी क्रिकेटरों के साथ कितने खुश नज़र आ रहे हैं।
विराट इस मौके पर बेहद कूल और रिलैक्स नज़र आये! ये सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वाइरल हो रही हैं! पार्टी में महेंद्र सिंह धोनी भी मौजूद थे हालांकि विराट और अनुष्का के साथ उनकी कोई तस्वीर बाहर नहीं आई है!
अनुष्का शर्मा भी इस दौरान बेहद स्टाइलिश लग रही हैं!
Thank you so much @virat.kohli and @anushkasharma for hosting us🥂