Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Anushka Sharma और विराट कोहली एफए कप फाइनल में आएंगे नजर, लंदन में फुटबॉल की दो टीमों के बीच होगा कड़ा मुकाबला

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 02 Jun 2023 06:43 PM (IST)

    Anushka Sharma Virat Kohli FA CUP Final अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एफए कप के फाइनल मैच में भी नजर आनेवाले है। दोनों इस समय लंदन में है। यह मैच 3 जून को खेला जाने वाला है। फैंस इसे लेकर काफी खुश है।

    Hero Image
    Anushka Sharma Virat Kohli FA CUP Final,

    नई दिल्ली, जेएनएन। Anushka Sharma Virat Kohli FA CUP Final: फिल्म एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन दिनों लंदन में है। दोनों अब एफए कप फाइनल मैच में नजर आने वाले हैं। यह मैच मैनचेस्टर सिटी और मैनचेस्टर यूनाइटेड के बीच खेला जाएगा। दोनों को यह मैच देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। दोनों इसे लेकर काफी खुश है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की फैन फॉलोइंग कैसी है?

    अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के पसंदीदा कपल में से एक है। दोनों अपनी अपीयरेंस से सभी का दिल जीत लेते हैं। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है। दोनों भारत के पावर कपल माने जाते हैं। दोनों की विश्व स्तर पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। दोनों को हाल ही में, मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों लंदन पहुंचे हैं। अब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को किस फाइनल मैच में बुलाया गया?

    दोनों को एफए कप फाइनल मैच में बुलाया गया है जो कि शनिवार को खेला जाएगा। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब ने आमंत्रित किया है। गौरतलब है कि 3 जून को यह मैच लंदन के बेम्बले स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ कई वर्षों से खेल रही हैं। दोनों फुटबॉल की बेस्ट टीमों में से एक है। दोनों की राइवल्री काफी फेमस है।

    अनुष्का शर्मा ने कांस फिल्म फेस्टिवल में कब वॉक किया था?

    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस है। अनुष्का शर्मा ने हाल ही में कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर अपना डेब्यू किया था। वहीं, विराट कोहली हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल में बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए नजर आए थे। अनुष्का शर्मा जल्द फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आनेवाली है। इस फिल्म में उनके अलावा और भी कई कलाकारों की अहम भूमिका है। इस फिल्म में वह झूलन गोस्वामी की भूमिका में नजर आएंगी। इसे लेकर उन्होंने कड़ी मेहनत भी की है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी कई ऐड में भी साथ नजर आ चुकी है। दोनों कई ब्रांड्स का भी मिलकर प्रमोशन करते है। दोनों की जोड़ी फैंस से अक्सर चर्चा भी करती है।