Move to Jagran APP

Anushka Sharma Pregnant: जल्द मां बनने वाली हैं अनु्ष्का शर्मा, फैंस ने सोशल मीडिया पर ऐसे दी विरुष्का को बधाई

Anushka Sharma Pregnant बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के बाद अब अनुष्का शर्मा ने फैंस के साथ गुड न्यूज़ शेयर की है। अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं। Photo- Anushka Instagram

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Thu, 27 Aug 2020 11:51 AM (IST)Updated: Thu, 27 Aug 2020 04:07 PM (IST)
Anushka Sharma Pregnant: जल्द मां बनने वाली हैं अनु्ष्का शर्मा, फैंस ने सोशल मीडिया पर ऐसे दी विरुष्का को बधाई
Anushka Sharma Pregnant: जल्द मां बनने वाली हैं अनु्ष्का शर्मा, फैंस ने सोशल मीडिया पर ऐसे दी विरुष्का को बधाई

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के बाद अब अनुष्का शर्मा ने फैंस के साथ गुड न्यूज़ शेयर की है। अनुष्का शर्मा जल्द मां बनने वाली हैं। जी हां, अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के ज़रिए फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है। अनुष्का और विराट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों की एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें अनुष्का का बेबी बंप साफ नज़र आ रहा है। इस फोटो में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नज़र आ रही हैं। फोटो में दोनों किसी दरवाज़े के किनारे खड़े हैं और काफी खुश नज़र आ रहे हैं। दोनों की ये फोटो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल भी हो रही है।

loksabha election banner

वहीं, फोटो शेयर करने के साथ ही विरुष्का ने ये भी बता दिया है कि उनके घर में नन्हा मेहमान कब आएगा। अनुष्का शर्मा अगले साल यानी 2021 जनवरी में मां बनेंगी। विराट कोहली और अनुष्का ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘और फिर, हम तीन हो जाएंगे। जनवरी 2021 में आ रहा है’।

यह भी देखें: विराट-अनुष्का ने शेयर की गुड न्यूज़ , घर में आने वाला है नन्हा मेहमान

विराट और अनुष्का के जल्द मम्मी- पापा बनने की खबर से फैंस खुशी से पागल हो गए हैं। ट्विटर पर लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। विरुष्का को बधाई देने के लिए ट्वीट्स पर मानो बाढ़ आ गई है। आलम ये है कि अनुष्का शर्मा का नाम ट्विटर पर टॉप ट्रेंड कर रहा है। देखें फैंस कैसे विरुष्का को बधाई दे रहे हैं।

फैंस के अलावा कई सेलेब्स ने भी अनुष्का को जल्द मां बनने की बधाई दी है। इंस्टाग्राम पर बधाई देने वालों में सबसे पहले सेलेब्रिटी वरुण धवन थे, जिन्होंने अनुष्का के साथ सुई धागा में काम किया है। वरुण ने लव की इमोजी बनाकर अपनी भावनाओं का इज़हार किया। केएल राहुल ने भी दिल बनाकर दोनों को मुबारकबाद दी। आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, सामंता प्रभु, तापसी पन्नू, काजल अग्रवाल, कियारा आडवाणी, परिणीति चोपड़ा, मौनी रॉय, दिया मिर्ज़ा समेत कई सेलेब्रिटीज़ ने अनुष्का और विराट को बधाई दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.