विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‘सुई धागा’ के लिए अनुष्का शर्मा और वरुण धवन लेकर आये हैं यह ख़ास Logo, देखें वीडियो

By Hirendra JEdited By:
Published: Fri, 03 Aug 2018 11:36 AM (IST)Updated: Wed, 08 Aug 2018 09:54 AM (IST)

शरत कटारिया द्वारा निर्देशित और मनीष शर्मा द्वारा निर्मित ‘सुई धागा’ 28 सितंबर 2018 को रिलीज़ होगी।

‘सुई धागा’ के लिए अनुष्का शर्मा और वरुण धवन लेकर आये हैं यह ख़ास Logo, देखें वीडियो
‘सुई धागा’ के लिए अनुष्का शर्मा और वरुण धवन लेकर आये हैं यह ख़ास Logo, देखें वीडियो

मुंबई। वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की आने वाली फ़िल्म ‘सुई धागा’ का एक लोगो जारी किया गया है! बॉलीवुड में पहली बार ऐसा लोगो रिलीज़ किया गया, जिसको पहले कभी रिलीज़ नहीं किया गया था। फ़िल्म आने से पहले रिलीज़ होने वाला यह लोगो पोस्टर, टीजर या ट्रेलर से यह बिल्कुल अलग है। फ़िल्म का लोगो कंप्यूटर के जरिए नहीं बल्कि इम्ब्रॉयडरी के जरिए देश के कई हिस्सों में भेजा गया।

दरअसल यह लोगो अलग-अलग राज्य में कश्मीर, उड़ीसा, गुजरात, उत्तर प्रदेश और असम के परंपरागत और विशेषज्ञ एम्ब्रॉयडरी हस्त कलाकारों के जरिए बनवाये गये। इसके साथ ही फ़िल्म यूनिट फ़िल्म के प्रचार अभियान में जुट गयी। दरअसल, 7 अगस्त को ‘राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस’ मनाया गया तो फ़िल्म से जुड़ी यूनिट ने इसी दिन से अपने फ़िल्म को प्रमोट करना तय किया है। क्योंकि उनकी यह फ़िल्म ‘सुई धागा’ उद्यमिता और आत्मनिर्भरता के सशक्त प्रभाव का जश्न मनाती कहानी कहती है! बहरहाल, यहां देखें यह लोगो-

वरुण धवन इस फ़िल्म में एक दर्जी हैं तो वहीं अनुष्का बेल बूटे (इम्ब्रॉइडरी) का काम करती हैं। इन दोनों का पात्र बड़े पर्दे पर उन भारतीय कारीगरों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं जो दुनिया भर में प्रसिद्ध है। ऐसे में फ़िल्म का प्रचार शुरू करने के लिए इससे अधिक उपयुक्त दिन और कोई नहीं हो सकता था। निर्माता मनीष शर्मा कहते हैं, ‘हम जानबूझकर चाहते थे कि हमारा अभियान 7 अगस्त को राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस पर शुरू हो। हमारी फ़िल्म ‘सुई धागा’ देश के उद्यमियों और आत्मनिर्भर कार्यबल जैसे कारीगरों, बुनकरों और जमीनी स्तर के योगदानकर्ताओं को एक सलाम है, जो भारत के स्वदेशी कला और शिल्प उद्योग को बढ़ा रहे है। इसलिए, हमने अपने देश के कुशल उद्यमियों को समर्पित दिन पर इस अभियान को लॉन्च करने का फैसला किया है।’

यह भी पढ़ें: विदेश से लौटे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, देखें हाथों में हाथ लिए एयरपोर्ट की तस्वीरें

भारत सरकार ने भारत के इतिहास में इसके महत्व के कारण ही हर साल 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के रूप में घोषित किया था। इसी दिन 1905 में स्वदेशी आंदोलन शुरू हुआ था। इस आंदोलन ने घरेलू उद्यमिता के पुनरुत्थान को बल दिया। वो  कहते हैं, ‘वरुण और अनुष्का 7 अगस्त से देश का दौरा शुरू कर देंगे। हम मार्केटिंग अभियान की पहली असेट जारी करेंगे, लेकिन यह ट्रेलर नहीं है। ट्रेलर एक हफ्ते बाद आएगा। मार्केटिंग और प्रचार टीम ने छह महीने से अधिक समय तक काम किया है ताकि वह असेट बना सके, जो हम राष्ट्रीय हैंडलूम डे पर रिलीज़ करेंगे। ज़ाहिर है वो इस लोगो की बात ही कर रहे थे! 

उनके मुताबिक सभी इसके अनावरण के लिए उत्साहित हैं। यह हमारे देश के कुशल उद्यमियों और कारीगरों के कामों को सलाम करती है। हमारे पास इसके लिए कुछ महत्वाकांक्षी योजना है, जिसे जल्द ही घोषित किया जाएगा। शरत कटारिया द्वारा निर्देशित और मनीष शर्मा द्वारा निर्मित ‘सुई धागा’ 28 सितंबर 2018 को रिलीज़ होगी।