विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani को 'सबसे खराब फिल्म' कहने पर भड़के अनुराग कश्यप, ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sun, 30 Jul 2023 08:30 PM (IST)

Anurag Kashyap On Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani करण जौहर की हालिया रिलीज मूवी रॉकी और रानी की प्रेम ...और पढ़ें

Anurag Kashyap slams those who trolling Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani. Photo-Instagram
Anurag Kashyap slams those who trolling Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani. Photo-Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Anurag Kashyap On Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' रिलीज के बाद से ही चर्चा में है। करण जौहर की ये फैमिली ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस बीच मूवी को चारों ओर से तारीफें भी मिल रही हैं। अब अनुराग कश्यप ने मूवी को लेकर अपना पॉजिटिव रिव्यू दिया और करण की तारीफों के पुल बांध दिये।

28 जुलाई 2023 को थिएटर्स में रिलीज हुई आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर मूवी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को क्रिटिक्स और दर्शक से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सेलिब्रिटीज भी मूवी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। हिंदी सिनेमा के टैलेंटेड डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया।

अनुराग कश्यप ने की 'रॉकी और रानी की तारीफ'

अनुराग कश्यप ने करण जौहर की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' करण की दूसरी फिल्म है, जिसे देखने के लिए अनुराग कश्यप ने टिकट खरीदा, वो भी दो बार। अनुराग ने आलिया और रणवीर की ये फिल्म दो बार देखी। उन्होंने दोनों स्टार्स की परफॉर्मेंस की भी तारीफ की। उन्होंने मूवी को अच्छी तरह से रिव्यू किया और लोगों को मूवी देखने की नसीहत दी।

View this post on Instagram

A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10)

फिल्म की ट्रोलिंग करने पर भड़के अनुराग कश्यप

अनुराग कश्यप ने जैसे ही ये पोस्ट शेयर किया, लोगों के रिएक्शन से कमेंट बॉक्स फुल हो गया। कुछ लोगों ने मूवी की तारीफ की तो कुछ ने ट्रोलिंग, जिसका अनुराग ने करारा जवाब दिया। एक यूजर ने कहा, 'इसके बाद मुझे अपनी आंखें साफ करने के लिए ओपेनहाइमर को फिर से देखना पड़ा।' इसका जवाब देते हुए अनुराग कश्यप ने कहा- 'टिकट दिखा दोनों का? ट्रोल।'

एक और यूजर ने कमेंट किया, '2023 की सबसे बुरी फिल्म। बहुत ही क्रिन्ज और बोरिंग थी।' इसका रिप्लाई करते हुए अनुराग ने कहा, 'फिल्म आपके बारे में भी है।' कई लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि अनुराग कश्यप, करण जौहर की फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं।